15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहवा में खतरनाक तरीके से हिलने लगा जहाज, यात्रियों की अटकी जान!...

हवा में खतरनाक तरीके से हिलने लगा जहाज, यात्रियों की अटकी जान! वीडियो वायरल

Published on

प्लेन का सफर अक्सर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन खराब मौसम में यह सफर कभी-कभी खतरनाक बन जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आसमान में जहाज को जोरदार तरीके से हिलते हुए देखा जा सकता है. आइये बताते हैं ये वीडियो कहां का है. किस फ्लाइट का है.दरअसल ये वीडियो जापान के फुकुओका एयरपोर्ट का है. जहां लैंडिग के दौरान तेज हवाओं की वजह से जहाज को हिचकोले खाते हुए देखा गया. बता दें, जापान में शानशान तूफान ने कहर मचाया हुआ है.

डेलीमेल ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने लिखा- ये वीडियो जेजू एयर की फ्लाइट 1408 को क्यूशू द्वीप का है. जहां फुकुओका एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तेज हवाओं की वजह से जहाज को हिलते हुए देखा गया.वीडियो में देख सकते हैं जहाज किस तरह से एयरपोर्ट की ओर लैंडिग करते वक्त तेज हवाओं की वजह से हिल रहा है.वीडियो को अब तक 1.2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और ये तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर सहम रहे हैं

सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोगों की सांसें अटकी!
ये वीडियो के सामने आते ही लोगों ने फ्लाइट में यात्रियों की सुरक्षा की कामना करने लगें. वहीं एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा- कल्पना कीजिए, सोचो अंदर बैठे लोग हालत क्या होगी. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा – ये पाइलट की कुशलता की तारीफ बनती है.

जापान में शानशान तूफान का कहर
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जापान में शानशान तूफान ने कई क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई इसकी वजह से ढाई लाख से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई.न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट कहती है गुरुवार को गामागोरी में लैंडस्लाइड से एक घर दब गया, जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए. इस तूफान से पूरे देश में लगभग 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...