10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'कमला हैरिस की उम्मीदवारी लोकतंत्र के लिए खतरा', ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार...

‘कमला हैरिस की उम्मीदवारी लोकतंत्र के लिए खतरा’, ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार पर साधा निशाना

Published on

वॉशिंगटन,

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अब मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच है. बाइडेन के अपना नाम वापस लेने के बाद कमला हैरिस राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल हो गई हैं. ट्रंप ने शनिवार को इस पर सवाल उठाया और उनकी उम्मीदवारी को ‘लोकतंत्र के लिए खतरा’ बताया.

‘राष्ट्रपति पद की सबसे कमजोर उम्मीदवार’
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कमला हैरिस इतिहास में अपराध के मामले में राष्ट्रपति पद की सबसे कमजोर उम्मीदवार हैं. उन्होंने लाखों लोगों को हमारी सीमाओं में घुसने दिया, जिनमें से कई जेलों और मेंटल इंस्टीट्यूट्स से हैं और आतंकवादी हैं, वे इस स्तर पर आ रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखा गया.’

उन्होंने कहा, ‘उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का अधिकार कैसे मिला? उन्हें बाइडेन के 14 मिलियन (1 करोड़ 40 लाख) वोटों के मुकाबले कोई वोट नहीं मिला. वह अपने पिछले प्रयास में विफल साबित हुईं, 22 लोगों में से वह सबसे पहले पीछे हटीं और अब वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं? यह लोकतंत्र के लिए खतरा है.’

कमला हैरिस ने दिया ट्रंप की नस्लभेदी टिप्पणी का जवाब
हाल ही में कमला हैरिस ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में उनके खिलाफ की गई ट्रंप की नस्लभेदी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रंप वही पुराना राग अलापते रहते हैं. उनके पास कहने को कुछ नया नहीं है. इतना कहते ही हैरिस ने एंकर से अगला सवाल पूछने को कहा.

दरअसल पिछले महीने ट्रंप ने कहा था कि कमला हैरिस चुनाव से पहले तक खुद को भारतीय मूल का बताती रही हैं लेकिन चुनाव के वक्त वह अचानक से अश्वेत हो गईं. वह राजनीतिक स्वार्थ के चलते अश्वेत हो गईं.

‘अमेरिकी ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रहा ट्रंप का एजेंडा’
हैरिस ने कहा कि ट्रंप एक ऐसे एजेंडे पर फोकस करते हैं, जिससे अमेरिकी ताने-बाने को नुकसान पहुंच रहा है. जब मैं अमेरिकी लोगों की इच्छाओं, उद्देश्यों और उनकी महत्वाकांक्षाओं को देखती हूं तो मुझे लगता है कि लोग एक नए कल के लिए तैयार हैं.

हैरिस ने कहा कि मेरा मानना है कि सहमति बनाना बहुत जरूरी है और समस्याओं को सुलझाने के लिए एक आम समझ और सहमति बनना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास पर ध्यान देना उनकी प्राथमिकता है. मिडिल क्लास को सपोर्ट करने और उन्हें मजबूत करने का उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता होगी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...