10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस देश में 47 भारतीयों को बनाया गया था 'साइबर गुलाम', कैसे...

इस देश में 47 भारतीयों को बनाया गया था ‘साइबर गुलाम’, कैसे झांसे में आ गए ये लोग?

Published on

नई दिल्ली:

लाओस स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को घोषणा किया कि उसने बोकेओ प्रांत के गोल्डन ट्राएंगल स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) में स्थित साइबर घोटाला केंद्रों में फंसे 47 भारतीय नागरिकों को बचा लिया है। दूतावास ने बताया कि एसईजेड में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के बाद लाओस के अधिकारियों ने 29 लोगों को सौंप दिया। वहीं 18 लोगों ने सहायता के लिए सीधे दूतावास से संपर्क किया है। एक्स पर एक पोस्ट में, दूतावास ने बताया कि उसके अधिकारी राजधानी विएंतियाने से बोकेओ गए, जहां उन्होंने बचाव कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए स्थानीय अधिकारियों का साथ ल‍िया। बचाए गए व्यक्तियों को फिर विएंतियाने वापस ले जाया गया, जहां उनके रहने की व्यवस्था की गई।

लाओस में भारतीय राजदूत प्रशांत अग्रवाल ने विएंतियाने पहुंचने पर बचाए गए समूह से मुलाकात की और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए अगले कदमों की रूपरेखा तैयार की। दूतावास ने इन लोगों के स्वदेश वापसी के लिए लाओस अधिकारियों के साथ सभी आवश्यक प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं को पूरा कर लिया है। अब तक, 30 व्यक्ति या तो भारत लौट आए हैं या अपने घर वापस जाने वाले हैं, जबकि 17 प्रतीक्षा कर रहे हैं। राजदूत अग्रवाल ने दोहराया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना दूतावास की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सहायता के सभी अनुरोधों पर तुरंत ध्यान दिया गया है।

सावधानी बरतने और धोखाधड़ी से बचने की नसीहत
दूतावास ने लाओस के अधिकारियों के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उनसे भारतीय नागरिकों को इस तरह के घोटाले में फंसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। अब तक, 635 भारतीयों को लाओस में ऐसी ही स्थितियों से बचाया गया है और वे सुरक्षित भारत लौट आए हैं। दूतावास ने लाओस में नौकरी की पेशकश पर विचार कर रहे भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने और धोखाधड़ी वाली योजनाओं का शिकार होने से बचने की सलाह देते हुए कई चेतावनियां जारी की हैं। इस महीने की शुरुआत में, दूतावास ने लाओस में ऐसे ही साइबर-घोटाले केंद्रों से 14 भारतीय नागरिकों को बचाया था। वहीं मई में ओडिशा के सात श्रमिकों सहित 13 भारतीयों को बचाया गया और वापस लाया गया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...