6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यअमृत लाल मीणा बने बिहार के नए चीफ सेक्रेटरी, मेहरोत्रा ​के रिटायर...

अमृत लाल मीणा बने बिहार के नए चीफ सेक्रेटरी, मेहरोत्रा ​के रिटायर होने के बाद संभाला पदभार

Published on

पटना,

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमृत लाल मीणा को बिहार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. शनिवार को उन्होंने बिहार के नये मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक 1989 बैच के अधिकारी मीणा इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे. आईएएस अमृत लाल मीणा ने ब्रजेश मेहरोत्रा ​की जगह ली है.

मेहरोत्रा 31 अगस्त को अपनी नौकरी से रिटायर हो गए. इससे पहले, शुक्रवार को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने नीतीश कुमार सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय कोयला मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत मीणा की बिहार वापसी को मंजूरी दे दी थी.नया कार्यभार ग्रहण करने पर मीणा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. मीणा इससे पहले पथ निर्माण विभाग में अपर मुख्य सचिव रहने के अलावा राज्य सरकार में कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं.

राजस्थान के रहने वाले हैं अमृत लाल मीणा
बता दें कि अमृत लाल मीणा मूल तौर पर राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले हैं. उनके गांव डाबरा में खुशी की लहर दौड़ गई है. बिहार का मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद डाबरा में लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया. अमृतलाल मीणा के भाई भी सरकारी इंजीनियर हैं. अमृत लाल मीणा अगस्त 2025 में नौकरी से रिटायर होंगे. यानी की अभी वो अगले एक साल तक बिहार के मुख्य सचिव के तौर पर काम करेंगे.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this