10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में इजरायली सेना ने आतंकी साजिश किया नाकाम, वेस्ट बैंक में...

गाजा में इजरायली सेना ने आतंकी साजिश किया नाकाम, वेस्ट बैंक में मारे गए 20 आतंकवादी

Published on

नई दिल्ली,

इजरायली डिफेंस फोर्सेज वेस्ट बैंक के अलग-अलग हिस्सों में अपना ऑपरेशन चला रही है. इस बार वेस्ट बैंक के हेब्रोन में भी इजरायली सेना का कहर टूटा, जबकि जेनिन, तुल्कर्म, और जॉर्डन वैली में पहले से ही IDF का अभियान जारी है. इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में आतंकियों की एक साजिश को भी नाकाम कर दिया है.

गाजा के वेस्ट बैंक में इजरायली सेना का जमकर कहर टूट रहा है. हेब्रोन, तुल्कर्म, जेनिन और जॉर्डन वैली में इजराल डिफेंस फोर्सेज जमीन और हवा के रास्ते जबरदस्त हमलों को अंजाम दे रही है. इजरायल का दावा है कि उसने अपने अभियान में 20 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है. कई संदिग्धों को पकड़ा है. शुक्रवार को जेनिन में हमास के एक कंमाडर को भी इजरायली सेना ने मार गिराने का दावा किया.

एक तरफ जहां जमीनी रास्ते से वेस्ट बैंक में इजरायली सेना अपना ऑपरेशन चला रही है. वहीं शनिवार को जेनिन के ऊपर इजरायली सेना के हेलिकॉप्टर मंडराते नजर आए. इस बीच शनिवार को ही इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने उस कार की तस्वीरें जारी की है, जिसमें बम विस्फोट कर इजरायली सेना को दहलाने की साजिश थी. इजरायली सेना ने संदिग्ध को मौके पर ही मार गिराया है. इस दौरान इजरायली सेना के तीन जवान भी घायल हुए हैं.

वेस्ट बैंक में इजरायली ऑपेरशन से लोगों में बेहद नाराजगी है. क्योंकि गाजा में इजरायली सेना के 11 महीनों के ऑपरेशन के दौरान वेस्ट बैंक में भी IDF के ऑपरेशन में 660 से ज्यादा लोगों और लड़ाकों की मौत हो चुकी है. गाजा पट्टी में हमास और इजरायली सेना के बीच जंग अपने चरम पर है. इजरायल गाजा के अलग-अलग शहरों पर हर रोज कहर बरपा रहा है. शुक्रवार को आईडीएफ ने वेस्ट बैंक के जेनिन में हमास के एक प्रमुख कमांडर को मार गिराया.

एक संयुक्त अभियान इजरायल ने हमास के जेनिन प्रमुख वासेम हेजम को उस वक्त मार दिया, जब वो एक ट्रक में अपने साथी लड़ाकों के साथ जा रहा था. इजरायली डिफेंस फोर्सेज के अनुसार, वासेम हेजम इजरायल के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल था. वो गोलीबारी और बमबारी हमलों की योजनाएं बनाता था. इसी के साथ मध्य गाजा में एक अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई थी.

उधर, गाजा में पोलियो अभियान की शुरूआत हो गई है. नासेर अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन अपने-अपने बच्चों के साथ अस्पताल में पहुंचे ताकि वो अपने बच्चों को पोलिया जैसी घातक बीमारी से बचा सकें. पूरे गाजा में तीन दिनों तक बेहद कठिन पोलियो टीका अभियान चलेगा. इस दौरान करीब 6 लाख 40 हजार से ज्यादा 10 साल से कम उम्र के बच्चों को पोलिया का टीका लगाया जाएगा. इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर चौथे दिन भी अभियान जारी रहेगा.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...