10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय‘भारत के लिए शर्मनाक…’, शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर मोहम्मद...

‘भारत के लिए शर्मनाक…’, शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर मोहम्मद यूनुस सरकार के सलाहकार ने क्यों कही ये बात?

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन और अंतरिम सरकार के गठन के बाद अब भारत को लेकर बड़ा बयान दिया गया है। पड़ोसी मुल्क की अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने, पूर्व पीएम शेख हसीना की भारत से बांग्लादेश वापसी को लेकर कहा कि अगर भारत से ऐसी मांग की जाती है, तो यह भारत सरकार के लिए एक शर्मनाक स्थिति हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के खिलाफ कई गंभीर आरोपों में केस दर्ज हैं।

बांग्लादेश में जारी हिंसा और आउट ऑफ कंट्रोल हो चुके विरोध प्रदर्शन के बीच ही शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर आनन-फानन में भारत आ गई थीं और वह फिलहाल यहीं है। इस बीच ढाका में इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा है कि बांग्लादेश में हसीना के खिलाप बहुत सारे मामले दर्ज हैं। इसके चलते ही देश का गृह और कानून मंत्रालय उनके प्रत्यर्पण का भारत सरकार से अनुरोध कर सकता है।

भारत के लिए क्यों कही ये बात?
पड़ोसी मुल्क के विदेश मामलों को देख रहे मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा है कि उनके दिल्ली में रहने के चलते ही भारत के लिए शर्मनाक स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि शेख हसीना के खिलाफ इतने सारे मामले हैं, जिसके चलते अटकलें लगाई जा रही हैं। उनका कहना है कि वह सवाल का उत्तर देने के लिए सही व्यक्ति नहीं हूं।

भारत से करनी पड़ सकती है मांग
हालांकि, मोहम्मद तौहीद हुसैन ने यह भी कहा है कि अगर कानून या न्याय विभाग की तरफ से कोई अनुरोध आता है, तो हमें शेख हसीना से बांग्लादेश लौटने के लिए कहना होगा। वहीं भारत से प्रत्यर्पण करने के लिए भी कहना पड़ सकता है। मोहम्मद यूनुस ने कहा कि भारत सरकार भी इन सारी बातों के अच्छे से समझती है, जिसके चलते यह संभव है कि वे भी इन सारी बातों का ध्यान रखेगी।

मोहम्मद यूनुस ने यह भी कहा कि भारत और पूर्व पीएम शेख हसीना द्वारा जो बयान दिए जा रहे हैं, उससे अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस काफी नाखुश हैं। उनका कहना है कि ये सारी बातें बांग्लादेश में भारत के राजदूत को भी बताई गई है। गौरतलब है कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना 5 अगस्त 2024 को आनन-फानन में बांग्लादेश छोड़कर अपनी बहन के साथ भारत आ गई थीं। हालांकि वह कहां रहेगी या शरण लेंगी, इसको लेकर अभी तक वस्तुस्थिति स्पष्ट नहीं है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...