10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमैं वापस आउंगी... अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स ने मां को दिया संदेश,...

मैं वापस आउंगी… अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स ने मां को दिया संदेश, नासा पर जताया भरोसा, जानें

Published on

वॉशिंगटन:

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेस में फंसी हैं। बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में गई थीं। लेकिन स्पेसक्राफ्ट में खराबी के कारण उन्हें अंतरिक्ष में रहना पड़ा है। वापसी में लगातार देरी के बीच उन्होंने अपनी मां से बात की और एक बार फिर सुरक्षित वापसी का आश्वासन दिया है। विलियम्स ने अपनी मां बोनी पंड्या से चिंता न करने को कहा और अपनी सुरक्षित वापसी का भरोसा जताया। हाल ही में एक बातचीत में विलियम्स ने लंबे मिशन के बावजूद अपनी वापसी की आशा जताई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बातचीत में बोनी ने साझा किया कि सुनीता विलियम्स ने उनसे कहा कि वह चिंता न करें। सब कुछ ठीक हो जाएगा। जब बोनी से विलियम्स के स्पेस में रहने के बढ़ते समय को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘जब से वह अंतरिक्ष यात्री बनी हैं तब से यह उनकी तीसरी उड़ान है। भले ही कुछ समस्याएं हैं। लेकिन हमें नहीं लगता कि यह कोई बड़ी समस्या है। नासा बस यह सुनिश्चित करना चाहता है कि वे सुरक्षित वापस आ जाएं। इसलिए उन्होंने उन्हें कुछ और समय तक वहीं रखने का फैसला किया है।’

2025 में होगी वापसी
सुनीता विलियम्स अपने साथी बुच विल्मोर के साथ इस साल जून में बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए स्पेस स्टेशन में गई थीं। मूल रूप से एक सप्ताह के मिशन पर वह गई थीं। लेकिन बार-बार हीलियम लीक और अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण उनका प्रवास कई महीनों तक बढ़ा दिया गया है। नासा ने एक आधिकारिक बयान में बताया है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को 2025 तक स्पेस में रहना पड़ेगा। इसके अलावा वह स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन के जरिए वापसी करेंगी।

नासा पर जताया भरोसा
एक इंटरव्यू में बोनी ने नासा के सावधानी उपायों पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, मुझे राहत है कि उनकी वापसी में जल्दबाजी नहीं की जा रही है। पहले ही दो शटल दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मैं नहीं चाहूंगी की मेरी बेटी या किसी और के साथ ऐसा हो। इसलिए मेरा मानना है कि खेद व्यक्त करने से ज्यादा अच्छा सुरक्षित रहना है।’ इस बीच विलियम्स के पति डेनियल विलियम्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि मिशन का समय बढ़ने के बावजूद वह एक अच्छी जगह पर हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...