10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedपहली तारीख को आई गुड न्यूज, जीएसटी से भरा सरकारी खजाना... अगस्त...

पहली तारीख को आई गुड न्यूज, जीएसटी से भरा सरकारी खजाना… अगस्त में 10% का उछाल

Published on

नई दिल्ली,

सितंबर महीने के पहले दिन 1 Sepetember 2024 को केंद्र सरकार के लिए गुड न्यूज आई है. दरअसल, रविवार को जारी जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े शानदार रहे हैं और अगस्त में GST Collection सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ा है और इसका आंकड़ा 1.75 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पर पहुंच गया है. हालांकि, ये आंकड़ा इससे पिछले जुलाई महीने की तुलना में कम है.

बीते साल अगस्त में इतना था कलेक्शन
मोदी सरकार की ओर से जारी जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े को देखें तो अगस्त के 1,74,962 करोड़ रुपये के जीएसटी कलेक्शन में सीजीएसटी (CGST) 39,586 करोड़ रुपये और एसजीएसटी (SGST) 33,548 करोड़ रुपये शामिल है. इससे पिछले साल की समान अवधि में यानी अगस्त 2023 में जीएसटी कलेक्शन 1.59 लाख करोड़ रुपये था. जुलाई में GST Collection 1.82 लाख करोड़ रुपये रहा था.

24,460 करोड़ के रिफंड जारी
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2024 में घरेलू राजस्व 9.2 फीसदी बढ़कर लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये हो गया. वहीं वस्तुओं के आयात (Goods Import) से जीएसटी रेवेन्यू 12.1 फीसदी बढ़कर 49,976 करोड़ रुपये हो गया. इस महीने के दौरान 24,460 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 38 फीसदी ज्यादा हैं. रिफंड को एडजस्ट करने के बाद अगस्त में नेट जीएसटी रेवेन्यू में 6.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.5 लाख करोड़ रुपये रहा है.

इस साल खूब भरा सरकारी खजाना
वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ों पर नजर डालें, तो अप्रैल से अब तक ये तीसरा बड़ा आंकड़ा है. वित्त वष की शुरुआत में अब तक ता सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन हुआ था. FY25 में जीएसटी कलेक्शन के महीनेवार आंकड़ों को देखें तो…

अप्रैल 2024 2.10 लाख करोड़ रुपये
मई 2024 1.73 लाख करोड़ रुपये
जून 2024 1.74 लाख करोड़ रुपये
जुलाई 2024 1.82 लाख करोड़ रुपये

2017 में लागू किया गया था GST
पुरानी अप्रत्‍यक्ष कर व्‍यवस्‍था की जगह पहली जुलाई 2017 को देश भर में वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) लागू किया गया था. इसे देश में आजादी के बाद से सबसे बड़ा टैक्स सुधार माना जाता है. केंद्र सरकार के मुताबिक, आज से 7 साल पहले लागू जीएसटी ने देश के लोगों पर टैक्स का बोझ कम करने में मदद की है. सरकार ने हाल ही में जीएसटी को लेकर एक ऑफर स्कीम की शुरुआत की है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...