10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में उद्घाटन के दिन ही लूट लिया मॉल, 'ड्रीम बाजार' में...

पाकिस्तान में उद्घाटन के दिन ही लूट लिया मॉल, ‘ड्रीम बाजार’ में लाठी-डंडे लेकर पहुंची भीड़

Published on

नई दिल्ली,

यह बात सभी जानते हैं कि पाकिस्तान निवेश के लिहाज से कतई सुरक्षित देश नहीं है और विदेशी निवेशक इसी वजह से यहां आने में कतराते हैं. कोई निवेशक अगर हिम्मत करके कुछ करने की भी सोचता है तो उसके साथ ऐसी घटना हो जाती है कि जो दूसरों को भी चिंता में डाल देती है. ऐसा ही एक ताजा मामला कराची से आया है जहां एक मॉल को उद्धाटन के दिन ही लूट लिया गया.

मामला कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर का है जहां शुक्रवार को ‘ड्रीम बाज़ार’ मॉल के भव्य उद्घाटन के दौरान ही अफरा-तफरी मच गई. एआरवॉय न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मॉल के उद्घाटन के दिन लोगों को आकर्षित करने के लिए बड़े-बड़े ऑफर्स दिए गए थे. मॉल ने अपने प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया पर कुछ प्रमोशन के वीडियो और ऐड जारी किए थे.

लूटपाट के बाद शहर में लगा भीषण जाम
शुक्रवार को जब उद्घाटन हुआ तो यहां लोगों की भीड़ टूट पड़ी. भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई कि लोग यहां लाठी डंडों के साथ तक घुस आए. हालात इस कदर बिगड़ गए कि कराची के जौहर और राबिया सिटी इलाकों में भंयकर ट्रैफिक जाम हो जाता है. तस्वीरों में मॉल के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं.

मॉल में हुई लूटपाट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग सामान को लूटते हुए नजर आ रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मॉल की संपत्ति को काफ़ी नुकसान पहुंचा है. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वहां कोई पुलिस मौजूद नहीं थी.

वीडियो हुआ वायरल
तोड़फोड़ के दौरान लोगों ने कपड़े चुराते हुए खुद का वीडियो बनाया. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह सब आधे घंटे के भीतर हुआ. उन्होंने दोपहर 3 बजे दुकान खोली और 3:30 बजे तक दुकान साफ ​​हो चुकी थी. विदेश में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के एक शख्स द्वारा खोले गए इस ड्रीम बाजार में हुई तोड़फोड़ से कर्मचारी भी हैरान हैं.

एक परेशान कर्मचारी ने अपनी पीड़ा जताते हुए कहा, “हम इसे कराची के लोगों के फायदे के लिए लाए गए थे. लेकिन सुचारू रूप से खुलने के बजाय, हमें अराजकता का सामना करना पड़ा. कराची में बहुत कम निवेश होता है और जब होता है, तो यह नतीजा होता है

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...