10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयविदेश मंत्री जयशंकर की टिप्पणी से ग्लोबल टाइम्स को लगी मिर्ची, बोला,...

विदेश मंत्री जयशंकर की टिप्पणी से ग्लोबल टाइम्स को लगी मिर्ची, बोला, ‘अमेरिका की देखा देखी…’

Published on

नई दिल्ली,

शनिवार को विदेश मंत्री एस जसशंकर ने कहा कि भारत में चीनी निवेश की कड़ी जांच होनी चाहिए. ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम में विदेश मंत्री ने कहा कि कई देश सुरक्षा कारणों से चीनी निवेश की जांच करते हैं और भारत को भी ऐसा ही करना चाहिए. विदेश मंत्री के इस बयान से चीन की सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स को मिर्ची लग गई है. अखबार ने लिखा है कि चीनी निवेश की जांच करना भारत के अपने हितों को ही नुकसान पहुंचाएगा और उसका मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर पिछड़ जाएगा.

चीनी अखबार ने लिखा, ‘चीनी निवेश की जांच से भारत के खुद के विकास को लिए दुविधा पैदा हो सकती है क्योंकि इसमें राजनीतिक और आर्थिक विचार आपस में जुड़े हुए हैं. भारत के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के बीच एक संतुलन बनाना अनिवार्य है. दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास को बढ़ाए बिना, भारत चीनी निवेश को बढ़ा नहीं पाएगा जो कि उसके मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की प्रगति के लिए अहम है.’

‘पश्चिमी देशों की देखादेखी…’
विदेश मंत्री जयशंकर के बयान का जिक्र करते हुए ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि उनकी टिप्पणी, कुछ हद तक, भू-राजनीतिक और सुरक्षा मुद्दों पर चीन के प्रति भारत के रवैये को दिखाती है और यही एक अहम कारण है कि भारत चीनी निवेश को लेकर अविश्वास रखता है.

पश्चिमी देशों पर अपना गुस्सा दिखाते हुए ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, ‘भारत का इस तरह का रवैया पश्चिमी देशों खासकर अमेरिका से प्रेरित है जो चीन को सुरक्षा के खतरे के रूप में देखता है और चीन से अलग होने पर जोर देता है. भारत पश्चिमी देशों की देखादेखी आर्थिक मुद्दों में सुरक्षा की अवधारणा पर जरूरत से ज्यादा जोर दे रहा है. इसका नतीजा ये हुआ है कि चीन के प्रति भारत की निवेश नीति एक सुरक्षा दुविधा में फंस गई है.’

‘निवेश पर प्रतिबंध भारत के मैन्यूफैक्चरिंग उद्योग को…’
ग्लोबल टाइम्स लिखता है कि भारत को अपने मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए चीनी निवेश की जरूरत भी है और वो चीनी निवेश से सावधान भी हो रहा है. ये दोहरी चिंता न केवल उसके मैन्यूफैक्चरिंग विकास में बाधा डालेंगी बल्कि देश में विभाजन भी बढ़ेगा. ग्लोबल टाइम्स ने आगे लिखा, ‘भारत की कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चीनी बिजनेस पर प्रतिबंध के कारण भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माताओं को नुकसान हुआ है.’

चीन का सरकारी अखबार लिखता है कि यह समझने वाली बात है कि विदेशी निवेश की समीक्षा के लिए हर देश की अपनी वैध और उचित प्रणाली होती है. लेकिन जब से भारत सरकार ने 2020 में भारत के साथ बॉर्डर शेयर करने वाले देशों के साथ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर प्रतिबंध लागू किया है, चीनी निवेश पर इसकी सख्ती विशेष रूप से बढ़ गई है.

प्रतिबंधों के बावजूद भारत-चीन व्यापार में बढ़ोतरी
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि चीन पर आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंधों के बावजूद भारत-चीन का व्यापार बढ़ा है.वित्त वर्ष 2013-24 में चीन एक बार फिर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनकर उभरा है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, द्विपक्षीय व्यापार 118.4 अरब डॉलर पहुंच गया है. भारत स्थित ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव के आंकड़े दिखाते हैं कि चीन से खरीदे गए भारत के 98.5% सामान उद्योगों से जुड़े प्रोडक्ट्स थे जो कि भारत के कुछ औद्योगिक आयात का 30 फीसद हिस्सा है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...