8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल1983 वर्ल्ड कप चैम्पियन खिलाड़ी कीर्ति आजाद को लेकर दुखद खबर... पत्नी...

1983 वर्ल्ड कप चैम्पियन खिलाड़ी कीर्ति आजाद को लेकर दुखद खबर… पत्नी का हुआ निधन

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद का 2 सितंबर (सोमवार) को निधन हो गया. कीर्ति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी. जब भारतीय क्रिकेट टीम ने कपिल देव की अगुवाई में साल 1983 का वर्ल्ड कप जीता था, तो कीर्ति आजाद भी उस टीम का हिस्सा थे.

कीर्ति आजाद ने X पर लिखा, ‘मेरी पत्नी पूनम अब नहीं रहीं. दोपहर 12:40 बजे वह स्वर्ग सिधार गईं. आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.’ कीर्ति ने ये भी बताया कि पूनम आजाद का अंतिम संस्कार दुर्गापुर के दामोदर वैली श्मशान घाट में 2 सितंबर को ही किया जाएगा. पूनम आजाद भी राजनीति में एक्टिव थीं. पूनम 2017 में कांग्रेस में शामिल होने से पहले आम आदमी पार्टी की नेता थीं. कीर्ति और पूनम के दो बेटे हैं- सूर्यवर्धन और सौम्यवर्धन. सूर्यवर्धन और सौम्यवर्धन दिल्ली के लिए जूनियर लेवल पर खेल चुके हैं.

कीर्ति आाजाद फिलहाल तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर वर्धमान-दुर्गापुर सीट से सांसद हैं. उन्होंने हालिया लोकसभा चुनाव में बीजेपी के दिलीप घोष को हराया था. कीर्ति ने भारत के लिए 7 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले. टेस्ट क्रिकेट में कीर्ति ने 135 रन बनाने के साथ-साथ तीन विकेट लिए. वहीं वनडे इंटरनेशनल में कीर्ति के नाम पर 269 रन और 7 विकेट दर्ज हैं.

कीर्ति के पिता थे बिहार के मुख्यमंत्री
कीर्ति आजाद ने क्रिकेट में हाथ आजमने के बाद अपने पिता भागवत झा आजाद (बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री) के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में एंट्री ली. कीर्ति भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दरभंगा लोकसभा सीट से भी तीन बार सांसद रह चुके हैं. फिर कीर्ति आजाद ने फरवरी 2019 में कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली और धनबाद से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा. हालांकि वह उस चुनाव में हार गए थे. बाद में कीर्ति ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...