24.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'भरोसा था एक दिन दिलों में कमल छपेगा', पीएम मोदी ने याद...

‘भरोसा था एक दिन दिलों में कमल छपेगा’, पीएम मोदी ने याद किए जनसंघ के दिन

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में इस अभियान की शुरुआत की और वह पार्टी के पहले सदस्य बने. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया और पार्टी के शुरुआती दिनों को याद किया.

पीएम मोदी बने बीजेपी के पहले सदस्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत की. इस दौरान पीएम मोदी बीजेपी के पहले सदस्य बने. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों की आकांक्षाओं की उड़ान को नई ऊंचाई देने के लिए हम कृतसंकल्प हैं. राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ करते हुए मुझे बहुत गर्व का अनुभव हो रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से काम हो रहा है. पार्टी बहुत सहन करके यहां तक पहुंची है. हम आलोचनाओं को झेलते हुए आगे बढ़े हैं.

पीएम ने याद किए जनसंघ के दिन
पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब राजनीति में नहीं था, तो जनसंघ के जमाने में बढ़े उत्साह के साथ कार्यकर्ता दीवारों पर दीपक पेंट करते थे तो कई राजनीतिक दल के नेता अपने भाषणों में मजाक उड़ाते थे कि दीवारों पर दीपक पेंट करने से सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंचा जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘हम वो लोग हैं, जिन्होंने श्रद्धा से दीवारों पर कमल पेंट किया, क्योंकि विश्वास था कि दीवारों पर पेंट किया कमल कभी न कभी तो दिलों पर भी पेंट हो जाएगा.’

‘लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करने वाला एकमात्र दल बीजेपी’
पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी एकमात्र दल है, जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रहा है और जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाता रहता है.

फिर से पार्टी की सदस्यता लेंगे नेता
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को देश भर में अपना सदस्यता अभियान लॉन्च किया. इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता से हुई. इसके अलावा कई दिग्गज नेता पार्टी की सदस्यता फिर से लेंगे. बीजेपी अलग-अलग काल खंड के हिसाब से काम करती है. वैसे आम तौर पर यह काल खंड 6 साल का होता है. लेकिन, बीजेपी की राष्ट्रीय कार्य समिति इस काल खंड को शुरू करने और खत्म करने का समय तय करती है. जब भी ये काल खंड खत्म होता है और नया काल खंड शुरू होता है तो बीजेपी के सभी कार्यकर्ता पार्टी की सदस्य लेते हैं. अब नए कालखंड शुरू होने की वजह से पार्टी के सदस्य फिर से बनाए जा रहे हैं

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...