24.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिहरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक, 49 सीटों पर मंथन,...

हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक, 49 सीटों पर मंथन, 34 उम्मीदवारों के नाम फाइनल

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा में 90 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक CEC की मीटिंग में करीब 49 सीटों पर चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि लगभग 30 से 35 सीटों पर फाइनल बातचीत हो चुकी है. उम्मीदवारों के चयन में इस बात पर फोकस किया गया कि कैंडिडेट की जीत की संभावना कितनी है, इसी के आधार पर नामों पर फैसला लिया गया है. क्योंकि सबसे अहम फैक्टर यही है. इसके अलावा कई बार विधायक रह चुके विधायकों के प्रदर्शन पर भी नजर रखी जा रही है.

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि मीटिंग के दौरान 49 सीटों पर चर्चा हुई है, इसमें 34 उम्मीदवारों के नाम क्लियर हो गए हैं. इसमें 22 सिटिंग विधायकों को टिकट मिलने पर मुहर लग गई है. इसके साथ ही 15 उम्मीदवारों के नाम होल्ड पर रखे गए हैं, जिन पर रिव्यू कमेटी चर्चा करेगी. दीपक बाबरिया ने कहा कि कल भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. हम सभी उम्मीदवारों के नाम परसों तक जारी कर देंगे.

बैठक के दौरान नेताओं की स्वच्छ छवि पर भी चर्चा हुई. बैठक में कहा गया कि जिन लोगों पर गंभीर आरोप हैं, उनकी भी जांच होनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पार्टी साफ छवि वाले नेताओं को प्राथमिकता दे.

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा कि जब तक पार्टी अध्यक्ष हस्ताक्षर नहीं करेंगे, तब तक कुछ भी अंतिम नहीं होगा. 49 सीटों पर चर्चा हुई, इनमें हुड्डा एक बड़े नेता हैं और वे अपनी पुरानी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. इस दौरान उन्होंने विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि इस बारे में विनेश बताएंगी कि वे चुनाव लड़ना चाहती हैं या नहीं. हालांकि उनके नाम पर चर्चा नहीं हुई है.

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...