10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंगोलिया पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन क्या होंगे गिरफ्तार? ICC ने जारी किया...

मंगोलिया पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन क्या होंगे गिरफ्तार? ICC ने जारी किया है अरेस्ट वारंट

Published on

उलानबटार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आधिकारिक यात्रा पर मंगोलिया पहुंचे हैं। मंगोलिया रूस का पड़ोसी देश है। उनकी यह यात्रा जापानी सेना पर सोवियत-मंगोलियाई सैनिकों की संयुक्त जीत की 85वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। पुतिन सोमवार शाम को मंगोलिया की राजधानी उलानबटार पहुंते, जिसे पहले उलानबटोर नाम से जाना जाता था। पुतिन के मंगोलिया पहुंचते ही इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट से जारी उनकी गिरफ्तारी वारंट की फिर से चर्चा होने लगी है। मंगोलिया इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का सदस्य है।

मंगोलिया में पुतिन क्या करेंगे
रूसी मीडिया स्पुतनिक ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस-मंगोलिया कॉप्रिहेंसिव स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप सहित द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। 2019 के बाद से पुतिन की यह पहली मंगोलिया यात्रा भी है। इस दौरान भी पुतिन खालखिन-गोल युद्ध की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मंगोलिया पहुंचे थे।

पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) ने इसी साल मार्च में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। आईसीसी का मानना है कि राष्ट्रपति पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों के आरोप लगाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। आईसीसी ने बयान में आरोप लगाया गया है कि यूक्रेन के सैकड़ों बच्चों को अनाथालयों और बाल गृहों से रूस लाया गया है जिससे रूस में रह रहे परिवार उन्हें गोद ले सकें। हालांकि, रूस ने इन आरोपों को खारिज किया है और आईसीसी की वैधानिकता पर ही सवाल उठा दिया है।

क्या केस का सामना करेंगे पुतिन
पुतिन दुनिया के दूसरे सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति हैं। इस बात की कोई संभावना नहीं है कि रूस इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के आदेशों को रत्ती भर भी मानेगा। रूस आईसीसी के अधिकार क्षेत्र को मान्यता नहीं देता है। ऐसे में पुतिन की रूस के अंदर गिरफ्तारी का कोई सवाल ही नहीं उठता। ऐसे में पुतिन की गैरहाजिरी में मुकदमा चलाए जाने का कोई तुक नहीं बनता है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...