10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलगातार खुल रहा है 'नरक का द्वार', साइबेरिया के रहस्यमयी गड्ढे का...

लगातार खुल रहा है ‘नरक का द्वार’, साइबेरिया के रहस्यमयी गड्ढे का बढ़ रहा आकार…धरती के लिए खतरा!

Published on

नई दिल्ली,

साइबेरिया में एक गड्ढा है जो लगातार बढ़ रहा है. इसका आकार किसी स्टिंग रे, हॉर्सशू क्रैब या विशालकाय टैडपोल जैसा दिखता है. यह बेहद छोटा था, जब 1960 में इसकी पहली बार सैटेलाइट से फोटो ली गई थी. यहां नीचे NASA की तस्वीर में आप वो नजारा देख सकते हैं. बाएं तरफ धुंधली तस्वीर है, लेकिन क्रेटर का आकार बहुत छोटा था.

अब यह विशालकाय हो चुका है. लगातार फैलता जा रहा है. मिट्टी धंसती जा रही है. अब इस क्रेटर के अंदर पहाड़ियां और घाटियां बनती जा रही हैं. ये सारा बदलाव सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिखता है. इसका नाम है द बाटागे क्रेटर . वैज्ञानिक हैरान इस बात से हैं कि यह गड्ढा लगातार बढ़ क्यों रहा है?

USGS के मुताबिक यह गड्ढा और इसमें बना छेद 1991 की तुलना में 2018 तक ही तीन गुना बढ़ चुका है. बाटागे क्रेटर को कभी-कभी लोग बाटागाइका भी बुलाते हैं. इसका मतलब होता है नरक का द्वार. इसे कुछ लोग ऐसी अदृश्य समस्याओं के लिए भी जिम्मेदार मानते हैं, जो धरती पर लगातार कोई न कोई दिक्कत पैदा होते रहते हैं.

साइबेरिया में बना यह छेद आखिर है क्या?
आर्कटिक का इलाका बहुत तेजी से गर्म हो रहा है. जिसकी वजह से वहां पर्माफ्रॉस्ट पिघल रहा है. यह मिट्टी और बर्फ की मोटी परत है, जो हमेशा से जमी हुई थी. लेकिन अब नहीं. बाटागे क्रेटर असल में गड्ढा नहीं है बल्कि यह पर्माफ्रॉस्ट का एक हिस्सा है, जो तेजी से पिघल रहा है. इसे रेट्रोग्रेसिव थॉ स्लंप कहते हैं.

ऐसी जगह पर तेजी से भूस्खलन होता है. तीखी घाटियां बन जाती हैं. इसके अलावा गड्ढे बनते हैं. आर्कटिक सर्किल में ऐसे थॉ स्लंप बहुत ज्यादा है. लेकिन बेटागे तो मेगास्लंप का खिताब जीत चुका है. वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के जियोफिजिसिस्ट रोजर मिचेल्डिस कहते हैं कि पर्माफ्रॉस्ट फोटोजेनिक जगह नहीं होती.

इस गड्ढे की स्टडी से धरती का भविष्य पता चलेगा
रोजर कहते हैं कि यह एक जमी हुई धूल वाली जगह है. गीली मिट्टी और बर्फ का भयानक जमावड़ा. जो गर्मी से पिघलता है तो बाटागे क्रेटर की तरह स्लंप बनाता है. यह गड्ढा ऐसा है कि यहां स्टडी करने से हमारी पृथ्वी का भविष्य पता चल सकता है. क्योंकि पर्माफ्रॉस्ट में मरे पौधे, जानवर होते हैं. ये सदियों से जमे हुए होते हैं.

इसकी वजह से पर्माफ्रॉस्ट में कार्बन डाईऑक्साइड और मीथेन जैसी गैस जमा रहती है. वायुमंडल में निकलती भी रहती है. यहां पर गर्मी सोखने वाली गैस रहती हैं. जिसकी वजह से ग्लोबल वॉर्मिंग भी बढ़ती है. इससे पर्माफ्रॉस्ट तेजी से पिघलता है. उत्तरी गोलार्ध पर 15 फीसदी हिस्सा पर्माफ्रॉस्ट है.

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...