10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन में मंत्री अचानक देने लगे इस्तीफा... जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा से...

यूक्रेन में मंत्री अचानक देने लगे इस्तीफा… जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा से पहले ऐसा क्या हुआ?

Published on

नई दिल्ली,

यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच, घरेलू हथियार उत्पादन की देखरेख करने वाले मंत्री ओलेक्सांडर कमिशिन ने मंगलवार को सरकार पुनर्गठन में इस्तीफा दे दिया. साथ ही, न्याय मंत्री डेनिस मलियुस्का और पर्यावरण मंत्री रुस्तलान स्ट्रिलेट्स ने भी अपना पद छोड़ दिया है. इस साल की शुरुआत में हुई छंटनियों के बाद, कैबिनेट का एक तिहाई से अधिक हिस्सा अब खाली हो गया है.

राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की और उनके राजनीतिक सहयोगियों को हो सकता है कि इन पदों पर नियुक्त किया जा सकता है. जेलेंस्की इस महीने अमेरिका भी जाने वाले हैं और इससे पहले उनकी कोशिश होगी कि सरकार को दोबारा से संगठित कर सकें. माना जा रहा है कि जेलेंस्की राष्ट्रपति जो बाइडेन के सामने विक्ट्री प्लान पेश कर सकते हैं.

घरेलू स्तर पर हथियार उत्पादन की देखरेख करने वाले ओलेक्सांडर कमिशिन सरकार में अहम पद पर थे. अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए उन्होंने मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर लिखा, “मैं रक्षा क्षेत्र में काम करना जारी रखूंगा, लेकिन एक अलग भूमिका में.”

छंटनी के बाद होगी नियुक्तियां!
जेलेंस्की की पार्टी के वरिष्ठ नेता डेविड अराखामिया ने बताया कि इस हफ्ते एक अहम सरकार पुनर्गठन होगा, जिसमें आधे से ज्यादा मंत्री बदले जाएंगे. उन्होंने पहले ही कहा था, “कल हमारे लिए छंटनियों का दिन है, लेकिन उसके बाद नियुक्तियां होंगी.” कमिशिन की अगुवाई में यूक्रेन ने अपने हथियार का प्रोडक्शन बढ़ाया है. उनके नेतृत्व में देश को अटैक ड्रोन से लेकिर लंबी दूरी तक मार करने वाले मिसाइलों का बड़े स्तर पर उत्पादन किया गया.

रूस पर हमले के लिए बनाई मिसाइलें
कमिशिन को मार्च 2023 में राष्ट्रीय रेलवे में उनके प्रभावी कामों के बाद हथियार निर्माण के लिए जिम्मेदार मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया था. उनके नेतृत्व में यूक्रेन ने हजारों लंबी दूरी के ड्रोन का उत्पादन किया है, जिनका इस्तेमाल रूस पर हमला करने के लिए किया जा रहा है. पिछले महीने, जेलेंस्की ने कहा कि कीव ने पहली बार एक नए “मिसाइल-ड्रोन” का इस्तेमाल किया और एक नई बैलिस्टिक मिसाइल के भी परीक्षण की बात बताई.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...