8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलपेरिस पैरालंपिक में भारत को मिला 16वां मेडल, दीप्ति जीवनजी ने 400...

पेरिस पैरालंपिक में भारत को मिला 16वां मेडल, दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर दौड़ में दिलाया ब्रॉन्ज

Published on

नई दिल्ली,

पेरिस पैरालंपिक गेम्स में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को भारतीय धावक दीप्ति जीवनजी ने भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया और उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. उनके इस पदक के साथ ही भारत के 16 पदक हो गए हैं और पदक तालिका में वह फिलहाल 18वें नंबर पर है. टी20 श्रेणी बौद्धिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए है.

यह उनका पहला पैरालंपिक मेडल है. 2024 की विश्व चैंपियन दीप्ति जीवनजी ने नौ एथलीटों के बीच 55.82 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता. पैरालिंपिक में ट्रैक स्पर्धा में यह भारत का तीसरा पदक था, इससे पहले प्रीति पाल ने पिछले हफ्ते ही पेरिस पैरालंपिक में दो कांस्य पदक जीते थे.

दीप्ति ने इसी साल बनाया था विश्व रिकॉर्ड
दीप्ति जीवनजी की बात करें तो इस साल की शुरुआत में उन्होंने कोबे में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2024 में 400 मीटर टी 20 स्पर्धा में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने अपनी दौड़ 55.07 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड समय में पूरा किया .उन्होंने हांग्जो एशियाई खेलों 2023 में भी स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने हैदराबाद, भारत में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ली है.

मौजूदा पेरिस पैरालंपिक की बात करें तो भारत 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल्स के साथ कुल 16 पदक जीत चुका है.

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकवीर
1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)
4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35)
7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)
8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)
9. नितेश कुमार (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL3)
10. मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)
11. थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)
12. सुहास एल यथिराज (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL4)
13. शीतल देवी-राकेश कुमार (तीरंदाजी)- ब्रॉन्ज मेडल, मिक्स्ड कंपाउंड ओपन
14. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग)
15. नित्या श्री सिवन (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SH6)
16. दीप्ति जीवनजी (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल,वूमेन्स 400m (T20)

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...