10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं..', ब्रुनेई के सुल्तान से...

एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं..’, ब्रुनेई के सुल्तान से मुलाकात के बाद बोले PM मोदी

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रुनेई के दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सुल्तान हसनल बोल्कैया से उनके महल में मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेत हैं. इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ब्रुनेई के सुल्तान के भावपूर्ण शब्द गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए मैं आपका और पूरे शाही परिवार का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं. सबसे पहले आपको और ब्रुनेई के लोगों को आजादी की 40वीं वर्षगांठ पर 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से हार्दिक बधाई देता हूं. हमारे सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध रहे हैं. दोनों देशों के संबंध दिनोदिन प्रगाढ़ होते जा रहे हैं. 2018 में हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आपकी भारत यात्रा की स्मृतियों को आज भी भारत के लोग बहुत गौरव के साथ याद करते हैं.

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे अपने तीसरे कार्यकाल में ही ब्रुनेई की यात्रा करने का सौभाग्य मिला. ये सुखद संयोग है कि इस वक्त दोनों देश अपनी द्विपक्षीय साझेदारी की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. भारत और ब्रुनेई दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ हो रहे हैं. भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिकी और इंडो पैसिफिक रीजन में ब्रुनेई का महत्वपूर्ण साझेदार होना हमारे लिए उज्जवल भविष्य की गारंटी है.

पीएम मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान से उनके आलीशान महल में मुलाकात की. यह महल दुनिया का सबसे बड़ा महल है, जो दो मिलियन वर्ग फीट में फैला हुआ है और इसमें 1,700 कमरे और 22 कैरेट सोने का गुंबद है. ब्रुनेई, बोर्नियो द्वीप पर स्थित है, जो सिक्किम और त्रिपुरा जैसे भारतीय राज्यों से छोटा है, लेकिन इसके सुल्तान की अथाह संपत्ति और लग्जरी लाइफ स्टाइल ने बार-बार दुनिया भर की नजरें अपनी तरफ खींची है.

कौन हैं ब्रुनेई के सुल्तान?
ब्रुनेई के सुल्तान का नाम हसनल बोल्कैया है, जिनकी गिनती दुनिया के अमीर लोगों में होती है. ब्रुनेई को साल 1984 में ब्रिटेन से आजादी मिली थी. सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन III, 5 अक्टूबर 1967 को ब्रुनेई के बादशाह बने थे. अब हसनल बोल्किया करीब 59 सालों यहां की गद्दी संभाले हुए हैं.

मुस्लिम बहुल देश है ब्रुनेई
ब्रुनेई में 80 फीसदी मुसलमान हैं. मुसलमान आबादी में यह अनुपात ब्रुनेई से कहीं बड़े देश इंडोनेशिया से काफी कम है. ब्रुनेई में आजादी के बाद से विपक्ष की इजाज़त नहीं दी गई है और वहां ऐसी कोई प्रभावशाली सिविल सोसाइटी भी नहीं है. वहां अब भी 1962 में घोषित किए गए आपातकाल का शासन चल रहा है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...