16.1 C
London
Monday, November 3, 2025
Homeराजनीतिप्रभु सब देख रहे हैं... बिभव की रिहाई पर सुनीता केजरीवाल ने...

प्रभु सब देख रहे हैं… बिभव की रिहाई पर सुनीता केजरीवाल ने किया पोस्ट, भड़क उठीं स्वाति मालीवाल

Published on

नई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार जेल से बाहर आ गए हैं। वो बीते 100 दिनों से स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में जेल में बंद थे। बिभव कुमार की रिहाई के बाद अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसको लेकर अब बवाल मच गया है।दरअसल 100 दिनों तक जेल में रहने के बाद जब बिभव कुमार जेल से बाहर आए तो सुनीता केजरीवाल ने उनकी एक तस्वीर एक्स पर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा सुकून भरा दिन। अब ये तस्वीर पुरानी है या नहीं अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है लेकिन सुनीता केजरीवाल की इस पोस्ट पर स्वाति मालीवाल भड़क उठी हैं।

सुनीता केजरीवाल के ट्वीट पर स्वाति मालीवाल का निशाना
आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सुनीता केजरीवाल की पोस्ट की तस्वीर शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल की पत्नी से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने लिखा- मुख्यमंत्री जी की पत्नी, जो मेरी पिटाई के दौरान घर पर ही थीं, उनको बड़ा सुकून महसूस हो रहा है। सुकून इसलिए कि वो आदमी जिसने मुझे उनके घर में पीटा और अभद्रता की, वो शर्तिया बेल पर आया है।सबको ये साफ संदेश है, महिलाओं को मारो पीटो, उसके बाद हम पहले गंदी ट्रोलिंग करवा देंगे, पीड़िता को पूरी तरह से बर्बाद करेंगे और कोर्ट में उस आदमी को बचाने के लिए देश के सबसे महंगे वकीलों की फौज खड़ी कर देंगे! जिनको ऐसे लोगों को देखकर सुकून मिलता है उनसे बहन बेटियों की इज्जत की क्या उम्मीद रखनी। प्रभु सब देख रहे हैं, इंसाफ होकर रहेगा।

कौन हैं बिभव कुमार
बिभव कुमार बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं। उन्होंने बीएचयू से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्हें 17 फरवरी साल 2015 में अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया था। बिभव कुमार अरविंद केजरीवाल के कितने खास हैं उसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं। जब ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था। उस वक्त अरविंद केजरीवाल से छह लोग मिल सकते थे। उसमें एक नाम बिभव कुमार का भी था।

Latest articles

ठेका श्रमिकों और भेल कर्मचारियों के मोबाइल ले जाने पर लग सकता है बैन

भोपाल।बीएचईएल प्रबंधन कारखाना परिसर में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा सकता है। ठेका...

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की मिसाइल 9M729 कितनी खतरनाक? जानें अमेरिका से क्यों हुआ था विवाद और नाटो को क्यों है डर

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की सबसे विवादास्पद और खतरनाक मानी जाने वाली क्रूज़ मिसाइल...

More like this

कौन हैं Rivaba Jadeja? क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी क्यों बन सकती हैं गुजरात में मंत्री?

गुजरात की राजनीति में इस समय भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा...