28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली MCD में जोन कमेटियों का चुनाव खत्म, अब स्टैंडिंग कमेटी में...

दिल्ली MCD में जोन कमेटियों का चुनाव खत्म, अब स्टैंडिंग कमेटी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर फंसा पेच

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में आज हुए जोन कमेटियों के चुनाव के बाद स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव का रास्ता साफ तो हो गया है, लेकिन नगर निगम की सबसे पॉवरफुल कही जाने वाली इस कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव तभी हो सकेगा, जब सदन से स्टैंडिंग कमेटी के लिए एक सदस्य का चुनाव हो जाएगा. 18 सदस्यों वाली स्टैंडिंग कमेटी के 12 सदस्य सभी 12 जोन से चुनकर आते हैं, जबकि 6 सदस्यों का चुनाव सदन से किया जाता है.

बताते चलें कि पिछले साल सदन में 6 स्टैंडिंग कमिटी मेंबर का चुनाव तो हो गया था, लेकिन तत्कालीन पार्षद कमलजीत सहरावत के सांसद चुने जाने और निगम से इसस्तीफा देने के बाद स्टैंडिंग कमेटी के एक सदस्य का स्थान खाली हो गया है. यानी पहले स्टैंडिंग कमेटी के लिए एक सदस्य का चुनाव होने के बाद ही कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा.

स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी को बढ़त!
चुनाव के बाद स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी को फिलहाल बढ़त मिल गई है. बीजेपी के पास अब 7 जोन से 7 सदस्यों के चुने जाने के बाद सदन से चुनकर आए 2 सदस्यों को मिलाकर 9 सदस्य हो गए हैं, जबकि आम के पास 5 जोन और सदन से तीन सदस्य चुने गए हैं. मसलन आप के पास यहां आठ सदस्य हैं.

फिलहाल स्टैंडिंग कमेटी के मामले में बीजेपी को बहुमत हासिल है. बता दें कि सदन से स्टैंडिंग कमेटी के लिए पहले बीजेपी और आप के 3-3 सदस्य चुनकर आए थे. परंतु बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत के इस्तीफे के बाद सदन से चुनकर आने वाली एक सीट खाली हो गई है.

बीजेपी ने सात जोन में दर्ज की जीत
दिल्ली नगर निगम के 12 जोन के चुनाव में बीजेपी ने 7 जोन पर अपना कब्जा जमाया तो आम आदमी पार्टी को केवल 5 जोन में ही जीत हासिल हुई है. चुनाव के नतीजे में कुछ फर्क नहीं आया, क्योंकि आप के पांच पार्षद 25 अगस्त को बीजेपी में शामिल हो गए थे. इससे बीजेपी को सेंट्रल और नरेला जोन में (2 जोन) में बढ़त मिली है.पहले एल्डरमैन और फिर AAP के 4 पार्षदों को मिलाकर बीजेपी ले गई लीड. एलजी ने बीजेपी के 10 सदस्यों को तीन जोन में पार्षद मनोनीत किया था. उसके बाद सिविल लाइंस जोन में बढ़त पहले ही हासिल हो गई थी.

आप-बीजेपी के जीत वाले जोन
25 अगस्त को बीजेपी ने नरेला, सिविल लाइंस, केशवपुरम, नजफगढ़, सेंट्रल, शाहदरा साउथ और शाहदरा नॉर्थ जोन में जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल कर सभी सातों जोन में बीजेपी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्टैंडिंग कमेटी के लिए एक-एक सदस्य को चुना गया है.आम आदमी पार्टी को रोहिणी, सिटी-एसपी, करोलबाग, वेस्ट और साउथ जोन में जीत हासिल हुई है. इन सभी जोन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्टैंडिंग कमेटी के लिए एक-एक सदस्य के रूप में आप पार्षदों को चुना गया है

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...