8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलराहुल द्रविड़ बने राजस्थान के कोच, कप्तान सैमसन के साथ मिलकर टीम...

राहुल द्रविड़ बने राजस्थान के कोच, कप्तान सैमसन के साथ मिलकर टीम को बनाएंगे चैंपियन?

Published on

मुंबई:

भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स का मुख्य कोच बनाया गया। द्रविड़ का भारत के मुख्य कोच के तौर पर कार्यकाल जून में टी-20 विश्व कप में खिताबी जीत के साथ खत्म हो गया था। रॉयल्स ने एक बयान में कहा, ‘रॉयल्स के पूर्व कप्तान और कोच द्रविड़ 2011 से 2015 तक पांच सत्र टीम के साथ रहे। वह तुरंत टीम से जुड़कर क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा के साथ काम करेंगे।’

संजू और द्रविड़ की पुरानी बॉन्डिंग
राजस्थान रॉयल्स में राहुल द्रविड़ को कप्तान संजू सैमसन के साथ मिलकर काम करना होगा। वैसे भी दोनों की बॉन्डिंग जगजाहिर है। माना जाता है कि संजू के करियर को आगे बढ़ाने में द्रविड़ की अहम भूमिका रही है। जूनियर क्रिकेटर से ही द्रविड़ केरल के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज को मौके देते आ रहे हैं। संजू ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत द्रविड़ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स में ही की थी। जब राजस्थान पर दो साल का बैन लगा तो वह दिल्ली डेयरडेविल्स चले गए। यहां राहुल द्रविड़ हेड कोच हुआ करते थे। दिल्ली के लिए उन्होंने दो सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी की फिर 2018 में राजस्थान लौट आए।

दूसरी ट्रॉफी के इंतजार में राजस्थान
राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल का पहला सीजन के बाद से कोई भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। हालांकि, साल 2022 में टीम फाइनल तक जरूर पहुंची थी, लेकिन खिताब गुजरात टाइटंस ने जीता था। 2023 में वह प्लेऑफ में प्रवेश नहीं कर पाए जबकि 2024 में वह दूसरे क्वालीफायर में बाहर हो गए।

कोच बनने के बाद क्या बोले द्रविड़
रॉयल्स खेल समूह के सीईओ जैक लुश मैक्रम ने कहा, ‘द्रविड़ की असाधारण कोचिंग प्रतिभा हम भारतीय टीम के साथ देख चुके हैं। उनका रॉयल्स के साथ भी गहरा नाता रहा है और हमने उनका खेल को लेकर और टीम को लेकर जुनून देखा है।’ द्रविड़ ने कहा, ‘विश्व कप के बाद मुझे लगा कि यह दूसरी चुनौती स्वीकार करने का सही समय है और रॉयल्स इसके लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।’ रॉयल्स के मालिक मनोज बदाले ने कहा,’हमने पिछले कुछ साल में बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन अभी भी काफी कुछ सीखना है । द्रविड़ की वापसी से हमारी तरक्की तेज होगी।’

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...