26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिजब पीएम मोदी ने शिक्षकों को सिखाया वैदिक गणित, कहा- ये मैथ...

जब पीएम मोदी ने शिक्षकों को सिखाया वैदिक गणित, कहा- ये मैथ नहीं, मैजिक है

Published on

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षकों से बातचीत की। इस साल देश भर से 82 शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर इन सभी शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने संस्कृत की एक टीचर से बात करते हुए वैदिक गणित के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों को वैदिक गणित पढ़ाना चाहिए, दुनियाभर के कई देशों के सिलेबस में वैदिक गणित को पढ़ाया जाता है।

जब टीचर ने पीएम मोदी को सुनाया संस्कृत श्लोक
झारखंड से आईं संस्कृत शिक्षक आशारानी ने पीएम मोदी के सामने एक श्लोक सुनाया। उन्होंने बताया कि वो कोशिश करती हैं कि छात्रों को संस्कृत भाषा के जरिए संस्कृति से जोड़ा जाए। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि आपने कभी सोचा कि जब आप संस्कृत भाषा के प्रति छात्रों को आकर्षित करती हैं, उसके द्वारा उनको ज्ञान के भंडार की ओर ले जाता है। संस्कृत की शिक्षक के नाते क्या कभी इन बच्चों वैदिक गणित से संबधित चीजें बताई हैं या टीचर्स के साथ इस पर चर्चा की है।

पीएम ने वैदिक गणित के महत्व को बताया
प्रधानमंत्री ने वैदिक गणित के महत्व को बताते हुए कहा कि आप छात्रों तक इसे पहुंचाने की कोशिश कीजिए। ऑनलाइन वैदिक गणित की क्लासेस भी चलते हैं। यूके में कई जगह सिलेबस में वैदिक मेथमैटिक है। जिन बच्चों को मेथ्स में रुचि नहीं है, अगर वो थोड़ा भी इसे देखेंगे उनको लगेगा ये तो मैजिक है। एक दम से उनका मन इसे सीखने में लग जाता है। संस्कृत से हमारे देश के जितने भी विषय हैं, उनसे परचित कराने के बारे में सोचना चाहिए।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...