8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलपहले चौका फिर छक्का... अपने चहेते गेंदबाज को ही ऋषभ पंत ने...

पहले चौका फिर छक्का… अपने चहेते गेंदबाज को ही ऋषभ पंत ने धो डाला, नहीं दिखाया रहम

Published on

बेंगलुरु

दलीप ट्रॉफी 2024 का पहला मुकाबला इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में दमदार अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने इंडिया ए के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पंत ने 34 बॉल में सिर्फ अपना अर्धशतक पूरा किया।

कुलदीप यादव पर टूट पड़े ऋषभ पंत
पंत ने रेड बॉल फॉर्मेट में 129.79 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद में 61 रन बनाए। पंत ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। वहीं ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में इंडिया ए के स्पिनर कुलदीप यादव को आड़े हाथों लिया। बता दें कि ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हैं और कुलदीप यादव भी कैपिटल्स के लिए ही खेलते हैं। दोनों की एक दूसरे से काफी अच्छी बनती है। आईपीएल में कुलदीप ऋषभ पंत के अहम बॉलर्स में से एक हैं।

लेकिन जब दलीप ट्रॉफी में दोनों एक दूसरे के आमने सामने आए तो पंत ने बिल्कुल भी रहम नहीं दिखाया। उन्होंने पहले चौका जड़ा फिर छक्का लगाया। फिर सिंगल लेकर कुलदीप के ओवर में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। बता दें कि कार एक्सीडेंट के बाद से पंत ने भारत के लिए अब तक टी20 और वनडे ही खेला है। 19 सितंबर से शुरू हो रही बांग्लादेश के साथ 2 मैच की सीरीज में ऋषभ पंत की टेस्ट में भी वापसी हो सकती है।

कुछ ऐसा चल रहा मैच का हाल
इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में इंडिया बी ने मुशीर खान की 181 रन की पारी की बदौलत पहली इनिंग्स में 321 रन बोर्ड पर लगा दिए। इसके जवाब में इंडिया ए 231 रन ही बना पाया। वहीं तीसरा दिन खत्म होने तक इंडिया बी ने 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। इंडिया बी के पास इस वक्त 240 रन की लीड है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...