10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में भयानक तूफान यागी ने मचाई तबाही, जिनपिंग ने जारी किया...

चीन में भयानक तूफान यागी ने मचाई तबाही, जिनपिंग ने जारी किया रेड अलर्ट, 2 की मौत और 92 घायल

Published on

बीजिंग

तूफान ‘यागी’ के दक्षिण चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान तट पर भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यागी, इस साल का 11वां तूफान (टाइफून) है जो शुक्रवार को चीन के समुद्र तट से टकराया। इसने पहले हैनान में दस्तक दी और फिर गुआंगडोंग प्रांत पहुंचा। चीन ने शुक्रवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी दी है।

यागी तूफान सबसे पहले हैनान में पहुंचा, उसके बाद दक्षिणी गुआंगडोंग प्रांत में पहुंचा और इसके चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र तथा उत्तरी वियतनाम तक पहुंचने की आशंका है। हांगकांग से प्रकाशित होने वाले ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों से 10 लाख से अधिक लोगों को निकाला गया है। शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिये गए हैं तथा शुक्रवार को 100 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

पूरी जगह तूफान से मची तबाही
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में, प्रांत में नारियल के पेड़ों को टूटकर गिरते देखा जा सकता है। हर जगह बिलबोर्ड गिरे हुए हैं और वाहन पलटे हुए नजर आ रहे हैं। हैनान मौसम विज्ञान सेवा के अनुसार, यागी, जिसके केंद्र बिंदु के पास लगभग 245 किमी प्रति घंटा (152 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं, शुक्रवार को शाम 4 बजे के आसपास वेनचांग में पहुंचा था। वर्ष 1949 से 2023 तक, 106 ‘टाइफून’ हैनान में आए, लेकिन केवल नौ को ही ‘सुपर टाइफून’ के रूप में श्रेणीबद्ध किया गया।

जिनपिंग ने राहत प्रयास बढ़ाने को कहा
गुआंगडोंग के प्रांतीय गवर्नर वांग वेइजहोंग ने स्थानीय अधिकारियों से यागी के खिलाफ ‘कोई कसर नहीं छोड़ने’ और ‘मुश्किल लड़ाई जीतने’ का आग्रह किया। इस तूफान के कारण शनिवार को पश्चिमी गुआंगडोंग प्रांत और पर्ल रिवर डेल्टा में भारी बारिश और तूफान आने की आशंका है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश के दक्षिणी क्षेत्र में तूफान आने के बाद आपदा राहत प्रयासों को बढ़ाने को कहा है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...