10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान ने पहली बार कुबूली करगिल युद्ध में अपनी भूमिका, आर्मी चीफ...

पाकिस्तान ने पहली बार कुबूली करगिल युद्ध में अपनी भूमिका, आर्मी चीफ बोले- हमारे सैनिक मारे गए

Published on

इस्लामाबाद,

पाकिस्तानी सेना ने पहली बार सार्वजनिक रूप से भारत के खिलाफ 1999 के करगिल युद्ध में अपनी भूमिका को स्वीकार किया है. पाकिस्तान के डिफेंस डे के मौके पर रावलपिंडी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने कहा कि 1965, 1971 और 1999 में करगिल में युद्ध लड़ते हुए हमारे कई सैनिकों ने अपनी जान गंवाई थी.

कार्यक्रम में सेना प्रमुख ने कहा, ‘चाहे वह 1948, 1965, 1971 या 1999 का कारगिल युद्ध हो, हजारों सैनिकों ने पाकिस्तान और इस्लाम के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है.’ पाकिस्तानी सेना ने कभी भी सार्वजनिक रूप से करगिल युद्ध में अपनी प्रत्यक्ष भूमिका स्वीकार नहीं की है. उसने हमेशा आधिकारिक तौर पर दावा किया है कि यह ‘मुजाहिदीन’ का काम था.

करगिल में पाकिस्तान को मिली करारी हार
1999 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय सैनिकों ने लद्दाख में लगभग तीन महीने की लंबी लड़ाई के बाद टाइगर हिल सहित कारगिल सेक्टर में एलओसी के भारतीय हिस्से पर घुसपैठियों द्वारा कब्जा किए गए स्थानों को सफलतापूर्वक दोबारा अपने कब्जे में ले लिया था.

545 सैनिक हुए शहीद
तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से करगिल सेक्टर से अपनी सेना के जवानों को वापस बुलाने के लिए कहा था. युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया जाता है. पाकिस्तानी घुसपैठियों से लड़ते हुए कुल 545 सैनिकों ने अपनी जान दे दी थी.

पाकिस्तान ने शव लेने से कर दिया था इनकार
भारत ने हमेशा कहा है कि यह ऑपरेशन कश्मीर पर अपना दावा जताने के लिए पाकिस्तान की एक रणनीति थी. भारत के पास करगिल में पाकिस्तानी सेना की भूमिका को साबित करने के कई सबूत हैं, जिनमें युद्ध बंदी, उनकी वर्दी और हथियार शामिल हैं. युद्ध के बाद भारतीय सेना ने कई मृत पाकिस्तानी सैनिकों को करगिल में दफनाया था. पाकिस्तानी सेना ने करगिल में मारे गए जवानों के शव लेने से इनकार कर दिया था. अधिकारियों ने युद्ध में मारे गए पाकिस्तानी अधिकारियों के शव गुप्त रूप से मांगे थे.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...