26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'वर्दी पर लगी खून की छींटें...', सुल्तानपुर एनकाउंटर पर अब राहुल गांधी...

‘वर्दी पर लगी खून की छींटें…’, सुल्तानपुर एनकाउंटर पर अब राहुल गांधी ने भी उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली,

यूपी के सुल्तानपुर में लूट के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर सियासी घमासान तेज है. अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना को लेकर बीजेपी और योगी सरकार पर निशाना साधा है. बता दें कि गुरुवार को एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया था. आरोपी का नाम मंगेश यादव था जो सर्राफा व्यापारी के यहां 2 करोड़ की लूट में शामिल था.

क्या बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां वही उड़ा रहे हैं, जिनपर उनका पालन कराने की जिम्मेदारी है. सुल्तानपर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा ‘Rule Of Law’ पर विश्वास ही नहीं करती. मंगेश के परिवार के आंसू पूरे देश से सवाल पूछ रहे हैं – कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस? STF जैसी प्रोफेशनल फोर्स को भाजपा सरकार में ‘आपराधिक गिरोह’ की तरह चलाया जा रहा है, जिसपर केंद्र सरकार की चुप्पी इस ‘ठोको नीति’ पर उनकी स्पष्ट सहमति है. UP STF के दर्जनों एनकाउंटर सवालों के घेरे में हैं. क्या आज तक उनमें से किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई? आखिर कौन उन्हें बचा रहा है और क्यों? कैमरों के आगे संविधान को माथे से लगाना सिर्फ ढोंग है, जब आपकी सरकारें ही उसकी खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हों. उत्तरप्रदेश में हुए सभी संदिग्ध एनकाउंटर्स की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ किया जाना चाहिए. वर्दी पर लगी खून की छींटें साफ होनी चाहिए.’

अखिलेश ने भी उठाए थे सवाल
अखिलेश यादव ने भी सुल्तानपुर एनकाउंटर को लेकर यूपी सरकार पर तीखी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि लूट कांड के अन्य आरोपियों के तो पैर में गोली मारी गई, लेकिन मंगेश यादव की पुलिस से मुठभेड़ हुई तो उसकी जान ले ली गई. अखिलेश ने आरोप लगाया कि ‘जाति’ देखकर जान ली गई है. सपा मुखिया ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा- लगता है सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था, इसीलिए तो नकली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ दिखावटी गोली मारी गई और ‘जात’ देखकर जान ली गई.

बता दें कि बीते 28 अगस्त को सुल्तानपुर शहर में चौक क्षेत्र के ठठेरी बाजार में भरत सर्राफा के यहां दिनदहाड़े करोड़ों की लूट हुई थी. जानकारी के अनुसार, लुटेरों ने 2 करोड़ से अधिक के गहने लूट लिए थे. आरोपियों की तलाश में पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही थी. इसी बीच एसटीएफ ने मंगेश यादव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. मृतक के परिजनों ने भी इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए थे.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...