8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलमोईन अली ने भारी मन से इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा... जीत...

मोईन अली ने भारी मन से इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा… जीत चुके दो वर्ल्ड कप

Published on

नई दिल्ली,

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. मोईन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में नहीं चुना गया था, जिसके चलते उन्होंने ये फैसला लिया है. इंग्लैंड को इस महीने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 और पांच वनडे मुकाबले खेलने हैं.

37 साल के मोईन अली ने इंग्लैंड के लिए 68 टेस्ट, 138 वनडे और 92 टी20 मैच खेले. मोईन 2019 में वनडे वर्ल्ड कप और 2022 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लिश टीम का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि मोईन फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और उन्हें उम्मीद है कि वे आगे चलकर कोचिंग में शामिल होंगे. मोईन ने फरवरी 2014 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. यानी उनका इंटरनेशनल करियर 10 सालों का रहा.

‘मुझे लगा कि यही सही समय है’
मोईन अली ने डेली मेल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं 37 साल का हूं और इस महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए मुझे नहीं चुना गया.मैंने इंग्लैंड के लिए काफी क्रिकेट खेला है. अब अगली पीढ़ी के लिए समय आ गया है, जिसके बारे में मुझे बताया गया. मुझे लगा कि यह रिटायरमेंट लेने का सही समय है. मैंने अपना काम कर दिया है.’

मोईन कहते हैं, ‘मुझे इंग्लैंड के लिए खेलने पर बहुत गर्व है. जब आप पहली बार इंग्लैंड के लिए खेलते हैं, तो आपको नहीं पता होता कि आपको कितने मैच खेलने हैं. इसलिए लगभग 300 मैच खेलना… मेरे शुरुआती कुछ साल टेस्ट क्रिकेट के इर्द-गिर्द ही बीते. जब मॉर्गन ने एकदिवसीय क्रिकेट की कमान संभाली, तो यह और भी मजेदार हो गया. लेकिन टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है.

मोईन ने कहा, ‘मैंने अब भी यथार्थवादी होने की कोशिश की है. मैं टिक सकता हूं और फिर से इंग्लैंड के लिए खेलने की कोशिश कर सकता हूं. लेकिन मुझे पता है कि मैं अब ऐसा नहीं करूंगा. मुझे अभी भी लगता है कि मैं खेल सकता हूं. लेकिन मैं समझता हूं कि चीजें कैसी हैं. और टीम को एक और चक्र में विकसित होने की आवश्यकता है. यह खुद के प्रति वास्तविक होने के बारे में है.’

भारत के खिलाफ खेला आखिरी इंटरनेशनल मैच
मोईन अली ने इंग्लैंड के लिए सभी प्रारूपों को मिलाकर 6678 रन बनाए, जिसमें आठ शतक और 28 अर्धशतक शामिल रहे. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 366 विकेट भी लिए, उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच टी20 विश्व कप 2024 में भारत के खिलाफ था. उस सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार जीत हासिल की थी.

मोईन अली का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
68 टेस्ट- 3094 रन, 204 विकेट
138 वनडे- 2355, 111 विकेट
92 टी20- 1229 रन, 51 विकेट

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...