12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश के इस्लामिक नेता ने ममता बनर्जी को दी 'आजादी' वाली सलाह,...

बांग्लादेश के इस्लामिक नेता ने ममता बनर्जी को दी ‘आजादी’ वाली सलाह, पंजाब-कश्मीर में भी अलगाववाद को भड़काया

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार जाने के बाद वहां भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने का खेल शुरू हो गया है. नोबल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने हाल ही में अल कायदा से संबंधित इस्लामिक समूह अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) के नेता जसीमुद्दीन रहमानी को जेल से रिहा किया है.अब ABT के जसीमुद्दीन ने भारत के खिलाफ बयानबाजी की है. जसीमुद्दीन रहमानी ने भारत को धमकियां देते हुए हमारे देश को तोड़ने के लिए 5 एक्शन प्लान बताए हैं.

यूट्यूब पर (6 सितंबर) को अपलोड किए गए एक वीडियो में रहमानी ने चेतावनी दी. उनसे कहा,’बांग्लादेश, सिक्किम या भूटान जैसा नहीं है. यह 18 करोड़ मुसलमानों का देश है. अगर आप बांग्लादेश की तरफ कदम बढ़ाते हैं, तो हम चीन से कहेंगे कि चिकन नेक (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) बंद कर दे और हम सेवन सिस्टर्स (पूर्वोत्तर भारत) को आजादी की मांग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.’

रहमानी ने क्या कहा?

1. रहमानी ने भारत में खालिस्तान समर्थक तत्वों के साथ सहयोग करने की कसम खाई. उन्हें आगे आने के लिए कहा. उसने दावा किया कि खालिस्तान आंदोलन के लिए क्रांति का समय आ गया है.

2. रहमानी ने जम्मू-कश्मीर की आजादी के लिए अभियान चलाकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान को शामिल करने की योजना का ऐलान किया.

3. अपने भड़काऊ भाषण में रहमानी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भारत से पश्चिम बंगाल को स्वतंत्र कराने के लिए कहा. उसने मोदी सरकार को भी निशाना बनाया.

4. रहमानी ने अलगाववादी नेता शरजील इमाम की बात को दोहराते हुए बेहद अहम सिलीगुड़ी कॉरिडोर को बंद करने की धमकी दी. बता दें कि यही कॉरिडोर भारत की मुख्य भूमि को उसके पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ता है.

5. जसीमुद्दीन रहमानी ने दावा किया कि तौहीद (इस्लाम में ईश्वर की एकता) के झंडे जल्द ही दिल्ली पर फहराएंगे, जो भारतीय राजधानी के लिए बड़ी इस्लामी इच्छाओं का संकेत है.

पाकिस्तान समर्थक चेहरा उजागर
रहमानी ने कश्मीर पर जहर उगलते हुए पाकिस्तान के प्रति समर्थन का इजहार किया है. उसने कश्मीरियों के लिए सीधी अपील जारी करते हुए कहा,’मैं कश्मीर से कहना चाहता हूं कि आजादी के लिए तैयार रहो. मैं पाकिस्तान और अफगानिस्तान से कश्मीर का समर्थन करने, कश्मीर की आजादी के लिए काम करने का आह्वान करता हूं. पाकिस्तान, अफगानिस्तान से मैं कहना चाहता हूं कि तुम कश्मीर के साथ मदद करो, कश्मीर की आजादी के लिए काम करो.’

दिल्ली की शादी मस्जिद में तौहीद…
भारत को गीदड़ भभकी देते हुए रहमानी ने कहा,’हम इस्लाम का पालन करना चाहते हैं. हम इस्लाम की जीत चाहते हैं. हसीना का समर्थन न करें. वह दिन दूर नहीं जब आपका देश टूट जाएगा और दिल्ली की शाही मस्जिद में तौहीद के झंडे लहराएंगे.’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...