26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिमुलाकात और मंथन के बाद आखिर कांग्रेस से क्यों नहीं बनी बात?...

मुलाकात और मंथन के बाद आखिर कांग्रेस से क्यों नहीं बनी बात? अब हरियाणा में अकेले लड़ेगी AAP

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच सीटों को लेकर तालमेल नहीं बन पाया है और इसी का नतीजा है कि आज आम आदमी पार्टी ने अपने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. हरियाणा में 12 सितंबर तक तक नामांकन होना है और इसमें अभी तीन दिन बचे हैं.

अब सवाल है कि क्या आगे कांग्रेस औऱ आम आदमी पार्टी में गठबंधन की बातचीत हो पाएगी या फिर आज जो आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है उसे ही माना जाए कि बातचीत आगे होना मुश्किल है.

तो इसलिए नहीं बनी बात?
अहम बात यह है कि आम आदमी पार्टी की 20 कैंडिडेट वाली आज की पहली लिस्ट में 11 वो सीटें वह हैं, जहां कांग्रेस पहले ही अपने उम्मीदवार उतार चुकी है, यानि यहां कांग्रेस और AAP आमने-सामने है. सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी डबल डिजिट यानि 10 या उससे ज्यादा सीटें चाह रही थीं लेकिन कांग्रेस 3 सीटें देने से ज्यादा तैयार नहीं थी. हरियाणा आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव- सुशील गुप्ता
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर हरियाणा में AAP के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, “…हमने पहली लिस्ट जारी कर दी है और जल्द ही आपको दूसरी लिस्ट भी मिल जाएगी. अब चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है. हमने ईमानदारी से (गठबंधन के लिए) इंतजार किया. हमारा हर विधानसभा में संगठन मजबूत है और वह मजबूत संगठन चाहता था कि हम चुनाव लड़ें. हमने अपना धैर्य दिखाया और उसके बाद हमने अपनी लिस्ट जारी की… हम INDIA ब्लॉक का हिस्सा थे. हम राष्ट्रीय स्तर पर INDIA ब्लॉक के हिस्सा हैं.”

जहां कांग्रेस ने उतारे थे उम्मीदवार, वहां भी घोषित किए अपने कैंडिडेट
जिन 11 सीटों पर कांग्रेस पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, वहाँ पर भी AAP ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं इनमें उचाना कलां से पवन फौजी, मेहम से विकास नेहरा, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, नारायणगढ से गुरपाल सिंह, समालखा से बिट्टू पहलवान, दाबवली से कुलदीप गदराना, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, बहादुरगढ से कुलदीप चिकारा, बादली से रणबीर गुलिया, बेरी से सोनू अहलावत और महेन्द्रगढ से मनीष यादव को उतारा है. इन सभी सीटों पर कांग्रेस पहले ही अपने उम्मीदवार दे चुकी है.

लोकसभा चुनाव में मिलकर लड़े थे AAP-Congress
आपको बता दें कि ‘INDIA’ ब्लॉक में साझेदार AAP और कांग्रेस ने हालिया लोकसभा चुनाव हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में साथ मिलकर लड़ा था. हरियाणा में, आप को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट दी गई थी. पार्टी के प्रदेश प्रमुख सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के नवीन जिंदल से हार गए थे.

हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस भी टिकट बंटवारे को लेकर अपने-अपने नेताओं के कड़े विरोध का सामना कर रही हैं. AAP ने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस के कई अंसतुष्ट नेता हरियाणा में पार्टी (आप) में शामिल होने को तैयार हैं. हरियाणा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है और राज्य में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...