26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिशिवलिंग पर बिच्छू... पीएम मोदी पर टिप्पणी के मामले में शशि थरूर...

शिवलिंग पर बिच्छू… पीएम मोदी पर टिप्पणी के मामले में शशि थरूर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित ‘बिच्छू’ वाली टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ मानहानि के मामले में कार्यवाही को रद्द करने से इनकार करने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के हालिया आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच के समक्ष उनकी याचिका का उल्लेख किया गया, जिसमें मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया गया.

थरूर के वकील ने तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध करते हुए कहा कि थरूर को कल (10 सितंबर) को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है. सीजेआई ने वकील से अनुरोध मेल करने को कहा और कहा कि वह इस पर गौर करेंगे. पिछले महीने हाईकोर्ट ने कहा था कि इस चरण में कार्यवाही रद्द करने का कोई आधार नहीं बनता है.

दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने 2018 में भाजपा नेता राजीव बब्बर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि शिकायत पर उन्हें तलब करने के ट्रायल कोर्ट के 2019 के आदेश को रद्द करने की मांग करने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया था. अदालत ने कहा था कि न्याय के हित में कार्यवाही जारी रखना समीचीन है.

अदालत ने 2020 के अपने पहले के अंतरिम आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें उसने ट्रायल कोर्ट के समक्ष मामले में कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाने का निर्देश दिया था. पक्षों को 10 सितंबर को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया. अक्टूबर 2020 में हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के समक्ष थरूर के खिलाफ कार्यवाही पर अंतरिम रोक भी लगाई थी. जून 2019 में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें मामले में जमानत दे दी थी.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेता राजीव बब्बर ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था, जिसमें उन्होंने शशि थरूर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था. याचिका में कहा गया है, ‘शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और आरोपी (शशि थरूर) ने जानबूझकर यह दुर्भावनापूर्ण कृत्य किया, जिसका उद्देश्य भगवान शिव के भक्तों की धार्मिक मान्यताओं का अपमान करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना था.’

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...