32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़केसरवानी वैश्य समाज ने महर्षि कश्यप मुनि जी का मनाया जन्मोत्सव

केसरवानी वैश्य समाज ने महर्षि कश्यप मुनि जी का मनाया जन्मोत्सव

Published on

— समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप मुनि जी की आरती व पूजन किया

भोपाल।

केसरवानी वैश्य समाज के तत्वावधान में महर्षि कश्यप मुनि जी का जन्मोत्सव मनाया गया। समाज के लोगों ने एकत्रित होकर महर्षि कश्यप मुनि जी की आरती एवं पूजन किया। इस अवसर पर ममता गुप्ता ने महर्षि कश्यप मुनि जी के जीवन के बारे में प्रकाश डाला और कश्यप मुनि जी के बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। समाज के पूर्व अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता कहा कि समाज में यह नई पहल है, जिसमें भोपाल में महर्षि कश्यप मुनि जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष अनिल गुप्ता के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी मेहनत से समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।

श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने समाज की धरोहर को संजोकर रखने में जोर दिया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा महर्षि कश्यप मुनि बनकर आए उन्हें शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने हाथ से बनाई हुई भगवान श्री गणेश की प्रतिमा इको फ्रेंडली बनाई उन्हें भी शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया। समाज में अध्यापकों, प्रोफेसर और प्राचार्य को शाल पहनाकर सम्मानित किया। पूजा केसरवानी, सविता गुप्ता, सीमा गुप्ता द्वारा महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।

समारोह में अमृतलाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, अनंत लाल गुप्ता, प्रोफेसर डॉक्टर महेश प्रसाद गुप्ता, प्राचार्य राम कृपाल गुप्ता, प्रवीण बानी, नीना गुप्ता, बाला प्रसाद गुप्ता, निरोली गुप्ता, विधी बानी, श्रीजा गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, श्रेष्ठ गुप्ता, दीपांशु गुप्ता, दीपांशी गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, विजय गुप्ता, अनूप कुमार गुप्ता,रामस्वरूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Latest articles

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...