31 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

Published on

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। भेल कॉर्पोरेट मानव संसाधन विभाग के आदेश अनुसार, विभिन्न यूनिटों और साइटों पर तैनात कुल 39 अधिकारियों (एग्जीक्यूटिव्स) का ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है। वरिष्ठ प्रबंधक (HR) नितिन कुमार तिवारी के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद किए गए हैं।

आदेश के तहत स्थानांतरित सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान ग्रेड और वेतनमान पर ही नई जगहों पर भेजा गया है इस फेरबदल में कई अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां और विभाग सौंपे गए हैं राजभाषा विभाग ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, ग्रेड E5 के अधिकारी मनोहर सिंह धर्मशक्तू को सीएफपी (CFP) रुद्रपुर से एचपीवीपी (HPVP) विशाखापत्तनम भेजा गया है, जहाँ वे राजभाषा अनुभाग में अपनी सेवाएं देंगे। वहीं ग्रेड E1 के अधिकारी योगेंद्र प्रसाद को हीप (HEEP) हरिद्वार से ईडीएन (EDN) बेंगलुरु भेजा गया है, जहाँ उनकी नियुक्ति ‘राजभाषा अधिकारी’ के रूप में होगी। विशेष प्रोजेक्ट्स ग्रेड E5 के अधिकारी धारित राज सिंह रावत को एचपीबीपी (HPBP) त्रिची से एचपीवीपी विशाखापत्तनम और बिपिन कुमार राय को पीएसएसआर (PSSR) यादाद्री से पीईएम (PEM) नोएडा (साइट पर) भेजा गया है। इसके अलावा, ग्रेड E5 के पंकज कुमार को हीप हरिद्वार से इंडस्ट्री सेक्टर नई दिल्ली स्थानांतरित कर ‘PM E-DRIVE’ प्रोजेक्ट में तैनात किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी ट्रांसफर आर्डर के तहत अलग-अलग ग्रेड के अधिकारियों को देश भर की विभिन्न भेल यूनिटों में भेजा गया हैइइइइइ
ग्रेड E5 अधिकारी: कैलाश चंद्र सामल (ब्रोपाल से नागपुर), गौतम वराकुमार (उड़नगुड़ी से हैदराबाद), धर्मेंद्र कुमार सिंह (एन्नोर से यमुनानगर), एस श्रीनिवासा (रानीपेट से नागपुर) तथा आनंद देव (नोएडा से पीएस-पीईएम नोएडा)। ग्रेड E4 अधिकारी: कोडे शिवसरवनन, पी गणपथी, वेंकटेश्वरराव दूदी, शिव शंकर लाल, लक्ष्मण सिंह यादव (सीपीसी नोएडा में तैनाती), रजनीश कुमार, वाईआरके चौधरी, सुजीत कुमार सेठी, ईएम संतोष, डेनिस दज़ोंग लेपचा (6 महीने बाद कार्यमुक्त होंगे), संदीप कुमार मीना (सीपीसी नोएडा) और अमित बधानी। ग्रेड E3 और E2 अधिकारी: नागा राजू वुरितला (E4), ईश्वर चंद्र पाठक (E3), रामू चिन्नपोथुला (E3), जसवंत सिंह (E2), राज कुमार (E2), शिबासिस मिश्रा (E2- विशाखापत्तनम) और शिवम शुक्ला (E2)।

ग्रेड E1 अधिकारी: मुकेश कुमार सिंह, आदिवरापु हरि प्रसाद, राजीव शुक्ला, मनोज कुमार, ललित कुमार, एम अमल, श्रीकांत वेनुकंती, बी श्याम कुमार, अमिताभ शर्मा और पल्ला गोपिका लक्ष्मी प्रिया (भोपाल से कॉर्पोरेट आरएंडडी, हैदराबाद)। आदेश के मुताबिक, सूची में शामिल 39 अधिकारियों में से कई अधिकारियों को नियमानुसार ट्रांसफर बेनिफिट्स (स्थानांतरण लाभ) का पात्र माना गया है, जबकि प्रशासनिक व ऐच्छिक कारणों से कुछ अधिकारियों को यह लाभ देय नहीं होगा। डेनिस दज़ोंग लेपचा, रामू चिन्नपोथुला और शिबासिस मिश्रा जैसे कुछ अधिकारियों को विशेष कार्य सुविधा के मद्देनजर 6 महीने की अवधि के बाद मूल यूनिट से कार्यमुक्त करने का उल्लेख किया गया है। इस आदेश की प्रतिलिपियाँ सभी संबंधित यूनिट प्रमुखों, एचआर प्रभारियों और निदेशकों को अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई हैं। खबर है कि बीएचईएल कॉरपोरेट प्रबंधन और भी अफसरों के तबादले कर सकती है ।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

भेल में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश...