31 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल...

भेल में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

Published on

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। बीएचईएल के मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पतरातु साइट पर तैनात महाप्रबंधक (ACC- पतरातु) नवीन प्रकाश का स्थानांतरण हीप, हरिद्वार कर दिया गया है। आदेश के तहत यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

नवीन प्रकाश हरिद्वार में अपने वर्तमान ग्रेड और वेतनमान पर ही कार्यभार संभालेंगे। हरिद्वार ज्वाइन करने के बाद वे वहां के कार्यपालक निदेशक (ईडी) को रिपोर्ट करेंगे। जारी आदेश के अनुसार, नवीन प्रकाश अपना कार्यभार सुशांत कुमार मंडल (महाप्रबंधक एवं परियोजना निदेशक, पतरातु) को सौंपेंगे। सुशांत कुमार मंडल पतरातु का कार्यभार संभालने के बाद पूर्व की तरह कार्यपालक निदेशक (PS-WR), नागपुर को अपनी रिपोर्टिंग जारी रखेंगे।

 

कार्यपालक निदेशक (एचआर) एम. श्रीधर के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त स्थानांतरण को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी प्राप्त है। नियमों के मुताबिक स्थानांतरित अधिकारी स्थानांतरण लाभों के पात्र होंगे। इस आदेश की प्रतियां बीएचईएल के निदेशक (पावर), निदेशक (वित्त), निदेशक (एचआर) और मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...