22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिराजनीति में किसी को रिटायर नहीं होना चाहिए, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे...

राजनीति में किसी को रिटायर नहीं होना चाहिए, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने क्यों कहा ऐसा

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि राजनीति में किसी को ‘रिटायर’ नहीं होना चाहिए, क्योंकि जिसे राष्ट्र की सेवा करनी है, उसे आजीवन यह करना होगा और देश को जगाना होगा। उन्होंने पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के राजनीतिक जीवन पर आधारित किताब ‘द फाइव डिकेड्स इन पॉलिटिक्स’ के विमोचन के अवसर पर यह टिप्पणी की। इस पुस्तक के लेखक वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई हैं।

‘राजनीति में किसी को नहीं होना चाहिए रिटायर’
खरगे ने शिंदे की आयु और लंबे राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा, ‘राजनीति में किसी को रिटायर नहीं होना चाहिए। जिसको अपनी विचारधारा पर विश्वास है, जिसे राष्ट्र की सेवा करनी है, उसे आजीवन देश को जगाना होगा।’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया की सार्वजनिक जीवन में विचार, आचार और प्रचार तीनों जरूरी है।

‘पार्टी के लिए विचार आचार और प्रचार जरूरी’
उन्होंने कहा, ‘किसी भी पार्टी के लिए उसके विचार, आचार और प्रचार जरूरी हैं, वो तभी आगे बढ़ सकती है। अगर आपके विचार अच्छे हैं, लेकिन उसे आचरण में नहीं लाया गया, तो उसका कोई फायदा नहीं। इसलिए जो भी लोग मेहनत कर आगे आए हैं, उन्हें प्रचार मिलना चाहिए।’ खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह काम कम और प्रचार ज्यादा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आजादी के समय सभी को मताधिकार नहीं मिलता, तो गरीबों और वंचितों का उत्थान संभव नहीं था।

‘संविधान को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “ये बाबासाहेब आंबेडकर जी और पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की देन है। संविधान ने सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार देकर लोगों का जीवन बदल दिया। इसलिए इसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा, “सुशील कुमार शिंदे ने खाकी से लेकर खादी का सफ़र अपने सरल स्वाभाव, कड़ी मेहनत, व हंसमुख व्यवहार से तय किया। ”

उपराष्ट्रपति चुनाव का किया जिक्र
बाद में खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “शिंदे पर लिखी गई पुस्तक में एक अहम अध्याय उपराष्ट्रपति का चुनाव है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिंदे जी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, भैरो सिंह शेखावत के खिलाफ बनाया था। शिंदे के नाम का प्रस्ताव शरद पवार ने किया, जो खुद भैरो सिंह शेखावत के करीबी मित्रों में थे।” उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में शेखावत जी को 454 वोट मिले, तो शिंदेजी को 305 वोट मिले। अब तक हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार के रूप में शिंदे जी को ही सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...