12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान की पार्टी पीटीआई के अध्यक्ष गौहर खान गिरफ्तार, नेशनल असेंबली...

इमरान खान की पार्टी पीटीआई के अध्यक्ष गौहर खान गिरफ्तार, नेशनल असेंबली से किया गया अरेस्ट

Published on

इस्लामाबाद,

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष और सांसद बैरिस्टर गौहर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोमवार को उन्हें नेशनल असेंबली से अरेस्ट किया गया. एक दिन पहले ही पीटीआई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस्लामाबाद में रैली की थी और इमरान खान को जेल से रिहा करने की मांग की थी.

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि पीटीआई नेताओं बैरिस्टर गोहर, शेर अफजल खान मारवात और अन्य को इस्लामाबाद पुलिस ने सोमवार रात संसद के बाहर से गिरफ्तार कर लिया. इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता जवाद तकी ने अखबार को बताया कि मारवत, शोएब शाहीन और बैरिस्टर गोहर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पीटीआई ने गिरफ्तारी को बताया ‘लोकतंत्र पर हमला’
पीटीआई ने पार्टी अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर की गिरफ्तारी को ‘अवैध’ बताया और इसकी निंदा की. पार्टी ने कहा, ‘यह पूरी संसद के लिए शर्मनाक पल है. इसे पाकिस्तान में लोकतंत्र पर सीधा हमला माना जाना चाहिए. संसद के इस तरह के अपमान की अनुमति देने के लिए नेशनल असेंबली के स्पीकर को शर्म आनी चाहिए.’ पीटीआई ने कहा, ‘पाकिस्तान अघोषित मार्शल लॉ में और धंस गया है.’

इमरान की रिहाई की मांग कर रही पीटीआई
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अट्टा तरार ने सोमवार को कहा कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सैन्य मुकदमे के बारे में कोई भी फैसला केस की मेरिट को देखते हुए किया जाएगा. इमरान की पार्टी ने रविवार को एक शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें उनकी तत्काल रिहाई की मांग की गई और पार्टी पर कार्रवाई के लिए सरकार की आलोचना की गई. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.

पाक सरकार को दी गई चेतावनी
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने एक कदम आगे बढ़कर सरकार को चेतावनी दी कि वह इमरान खान को दो हफ्ते के भीतर रिहा कर दें अन्यथा पार्टी उन्हें जबरन रिहा करवा लेगी. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगर पीटीआई के संस्थापक को एक से दो हफ्ते के भीतर कानूनी तरीके से रिहा नहीं किया जाता है, तो हम उन्हें खुद ही रिहा करवा लेंगे.’ उन्होंने घोषणा की है कि वह आगे बढ़ेंगे और इमरान को जेल से बाहर निकालने के लिए पहली गोली खाएंगे

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...