22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिअब विपक्ष के नेता भी बर्फ से खेलते हैं... सुशील शिंद के...

अब विपक्ष के नेता भी बर्फ से खेलते हैं… सुशील शिंद के जम्मू कश्मीर के खौफ वाले बयान पर BJP का पलटवार

Published on

नई दिल्ली

पूर्व गृह मंत्री सुशील शिंदे की एक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा इतनी मजबूत है कि विपक्षी नेता भी बिना किसी डर के कश्मीर में बर्फ से खेलते हैं । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिंदे ने अपने संस्मरण के विमोचन के मौके पर सोमवार को कहा था कि वह मंत्री रहते एक बार जम्मू-कश्मीर के लाल चौक जाने से डर गए थे।

सुशील शिंदे के बयान पर भाजपा का तंज
सुनील शिंदे की टिप्पणी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान देश के गृह मंत्री भी कश्मीर जाने से डरते थे।उन्होंने कहा कि लेकिन अब, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र की सुरक्षा इतनी मजबूत है कि विपक्षी नेता भी बिना किसी डर के कश्मीर में बर्फ से खेलते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री ने स्वीकार किया है कि उन्हें जम्मू-कश्मीर जाने से डर लगता था लेकिन कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस केंद्र शासित प्रदेश को फिर से आतंक के दिनों में ले जाना चाहती है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज राहुल गांधी आराम से कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा और स्नो फाइट करते नजर आए। लेकिन कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को आतंक के दिनों में वापस ले जाना चाहते हैं।

‘बदल गया कश्मीर के लोगों का जीवन’
भाजपा के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने से कश्मीर में लोगों का जीवन बदल गया, जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत हुआ और ‘भ्रष्ट अब्दुल्ला तथा मुफ्ती परिवारों’ का प्रभाव कम हुआ। उन्होंने कहा कि चीजें नाटकीय रूप से बदल गई हैं। यहां तक कि ‘बालक बुद्धि’ और उनकी बहन को बर्फ के गोलों से खेलते देखा गया था। उन्होंने कहा कि हाल ही में, तीसरी बार असफल राहुल गांधी देर रात एक आइसक्रीम पार्लर गए थे। लाल चौक और डल झील उन स्थानों में शामिल हैं जहां सबसे अधिक बार लोग गए।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...