22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिविधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने की हाई लेवल मीटिंग, सभी पर्यवेक्षकों...

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने की हाई लेवल मीटिंग, सभी पर्यवेक्षकों को दिया खास गुरुमंत्र

Published on

नई दिल्ली

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस अब माइक्रोमैनेजमेंट पर जोर दे रही है। मंगलवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने चार राज्यों महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा व जम्मू कश्मीर के नजर अपने 72 पर्यवेक्षकों के साथ एक मंथन किया, जहां उन्हें माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर देने के लिए बोला गया। उल्लेखनीय है कि इन चार राज्यों के मद्देनजर कांग्रेस ने लोकसभा सीटों के लिहाज से हर राज्य की हर सीट पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जो पार्टी के सीनियर लोग हैं। इसमें टॉप लीडरशिप की ओर से पर्यवेक्षकों के साथ वॉर रूम इंचार्ज को भी बुलाया गया था। इनके अलावा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष केशव महताे कमलेश भी मौजूद थे। मंगलवार की शाम को हुई इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भी अपनी तरफ से टिप व मशविरे दिए।

क्या होगा पर्यवेक्षकों का काम?
इन पर्यवेक्षकों को अपने लोकसभा इलाके में आने वाली सभी असेंबली सीटों के बीच समन्वय व तालमेल के साथ, पार्टी के सीनियर नेताओं, स्टार प्रचारकों व प्रदेश के नेताओं व उम्मीदवार की टीम के साथ समन्वय करने से लेकर अपने अपने राज्य के वॉर रूम से लेकर लोकसभा सीट के बीच बने वॉर रूम के बीच तालमेल को भी देखना है। इन पर्यवेक्षकों से कहा गया है कि वह अपने अपने इलाकों में जाकर उन वर्कर्स को घर से निकाले, जो किसी वजह से घर बैठे हैं या बैठ गए हैं। उनसे बात कर उनकी नाराजगी को जानें व समझें।

पर्यवेक्षकों पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
इसी तरह से इन्हें बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भी एक्टिव करने, उनका मनोबल बढ़ाकर उन्हें पार्टी की प्रचार रणनीति से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के एक टॉप लीडर का कहना था कि हर पर्यवेक्षक लक्ष्य होना चाहिए कि वह अपने इलाके हर घर तक पार्टी को पहुंचाए। घर-घर तक पहुंचाने की कोशिश होनी चाहिए। वहीं इनसे कहा गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जमीन पर लोगों के बीच कांग्रेस का गारंटी कार्ड न सिर्फ लोगों तक पहुंचे, बल्कि लोग उसे समझे भीं। वहीं कांग्रेस ने इन पर्यवेक्षकों को अपने इलाके सिविल सोसाइटी के लोगों से मिलने के लिए भी कहा है। उनसे मिलकर जमीनी समस्याओं व लोगों के मुद्दों को समझकर उनसे संवाद बनाएं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...