12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका और चीन का संयुक्त युद्धाभ्यास, क्या है ऑपरेशन फॉर्मोसा जिसे ब्राजील...

अमेरिका और चीन का संयुक्त युद्धाभ्यास, क्या है ऑपरेशन फॉर्मोसा जिसे ब्राजील में दिया जा रहा अंजाम

Published on

रियो डी जेनेरियो

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद दोनों देशों के सैनिक एक संयुक्त युद्धाभ्यास में भाग ले रहे हैं। इस सैन्य अभ्यास का आयोजन ब्राजील में किया जा रहा। ब्राजील की नौसेना ने हाल ही में एक घोषणा में कहा था कि पहली बार, अमेरिकी और चीनी नौसेना ब्राजीली नौसेना द्वारा आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास “ऑपरेशन फॉर्मोसा” में भाग ले रहे हैं। ब्राजील के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अभ्यास के तहत वर्तमान में 3,000 से ज्यादा सैनिकों को युद्ध की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह सैन्य अभ्यास 17 सितंबर तक चलेगा।

लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास
ऑपरेशन फॉर्मोसा 1980 के दशक के बाद से लैटिन अमेरिका में आयोजित होने वाले सबसे बड़े सैन्य अभ्यासों में से एक है। यह सैन्य अभ्यास ब्राजील के फॉर्मोसा शहर के नजदीक आयोजित किए जाते हैं। इनका ताइवान से कोई संबंध नहीं है, जिसे 1895 में नाम बदलने से पहले फॉर्मोसा के नाम से जाना जाता था। चीन ने पिछले साल ऑपरेशन फॉर्मोसा में हिस्सा लिया था, लेकिन वह सिर्फ एक पर्यवेक्षक की हैसियत से था, जबकि अमेरिका ने यूएस साउथ कमांड से सैनिक भेजे थे।

चीनी और अमेरिकी नौसेना के सैनिक शामिल
ब्राजील के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को बताया कि इस साल के अभ्यास में चीनी नौसेना के 33 और संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना के 54 कर्मी शामिल हैं। ऐसा दुर्लभ है जब अमेरिका और चीन की सेनाएं एक साथ अभ्यास करें। ब्राजील की नौसेना ने 7 सितंबर को एक बयान में कहा, “इन अभ्यासों में भाग लेने के लिए मित्र देशों को आमंत्रित करने की एक परंपरा है। ऐसे आमंत्रणों का महत्व सीधे तौर पर ब्राजील की नौसेना और मित्र देशों की सेनाओं के बीच अधिक एकीकरण को बढ़ावा देने के अवसर से जुड़ा हुआ है।”

अमेरिकी दूतावास ने युद्धाभ्यास की पुष्टि की
ब्राजील में अमेरिकी दूतावास ने 9 सितंबर को एक बयान में कहा कि अमेरिकी मरीन कॉर्प्स फोर्सेज साउथ और ब्राजीलियन नेवल इन्फैंट्री (सीएफएन) ने द्विपक्षीय प्रशिक्षण साझेदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से फॉर्मोसा अभ्यास शुरू किया। बयान में अभ्यास में चीन की भागीदारी का कोई उल्लेख नहीं किया गया। MARFORSOUTH और अमेरिकी मरीन फोर्सेज रिजर्व के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल लियोनार्ड एंडरसन ने कहा, “फॉर्मोसा अभ्यास में ब्राजीलियन नेवल इन्फैंट्री के साथ हमारा सहयोग क्षेत्रीय सुरक्षा बनाए रखने में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व को रेखांकित करता है।”

चीन के साथ सैन्य संबंध बढ़ा रहा ब्राजील
अमेरिका और ब्राजील नियमित रूप से संयुक्त सैन्य अभ्यास करते हैं। वर्तमान फॉर्मोसा अभ्यास में चीन की भागीदारी ऐसे समय में हुई है जब ब्राजील चीन के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने की कोशिश कर रहा है। चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अभ्यास “चीनी और भाग लेने वाली सेनाओं के बीच मित्रता और सहयोग को गहरा करेगा और सुरक्षा जोखिम चुनौतियों का संयुक्त रूप से जवाब देने की उनकी क्षमता को बढ़ाएगा।”

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...