15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'साबित हुआ हमारी खालिस्तान की मांग जायज...', सिखों पर राहुल गांधी के...

‘साबित हुआ हमारी खालिस्तान की मांग जायज…’, सिखों पर राहुल गांधी के बयान से गदगद हुआ आतंकी पन्नू

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सिख समुदाय को लेकर दिए बयान को लेकर जहां एक ओर बीजेपी हमलावर है तो वहीं अब उनके इस बयान पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपना समर्थन दिया है. राहुल गांधी के बयान को जायज ठहराते हुए गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि राहुल गांधी ने काफी बोल्ड स्टेटमेंट दिया है. उनका ये बयान सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के अलग खालिस्तान देश की मांग को जस्टिफाई करता है.

पन्नू ने कहा कि भारत में सिखों की हालत पर राहुल गांधी ने जो बयान दिया है वो न केवल साहसिक है बल्कि 1947 के बाद से भारत में सिखों पर हो रहे अत्याचार को दिखाता है. यह पंजाब की आजादी के लिहाज से सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के रुख की भी पुष्टि करता है.

बता दें कि आतंकी पन्नू अलग खालिस्तान देश की मांग को लेकर बीते कई सालों से विदेश में प्रोपेगेंडा चलाता है. एजेंसियों के मुताबिक, पन्नू पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एजेंडे के तहत काम करता है. भारत में भी पन्नू ने अलग खालिस्तान देश की मांग को लेकर रेफरंडम चलाने की कोशिश की थी, जिसको लेकर मामला दर्ज किया गया था. पन्नू के खिलाफ NIA ने भी केस दर्ज किया है.

क्या बोले थे राहुल गांधी
अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने वर्जीनिया में एक भाषण दिया. यहां उन्होंने भारतीय अमेरिकी समुदाय के सैकड़ों लोगों से बातचीत की. राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि RSS कुछ धर्मों, भाषाओं और समुदायों को अन्य की तुलना में कमतर मानता है. उन्होंने कहा कि भारत में राजनीति के लिए नहीं बल्कि इसी बात की लड़ाई लड़ी जा रही है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है. कांग्रेस नेता ने कहा कि लड़ाई इस बात की है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी या कड़ा पहनने का अधिकार है या नहीं. या एक सिख के रूप में वह गुरुद्वारा जा सकते हैं या नहीं.

बीजेपी ने किया था विरोध
राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने भी हमला बोला था. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष विदेश में ‘संवेदनशील मुद्दों’ पर बोलकर ‘खतरनाक विमर्श’ गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं. पुरी ने कहा था कि राहुल गांधी का ये बयान भयावह और झूठ से भरा है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...