15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकतर के लिए कौन सी सीक्रेट पनडुब्बी बना रहा इटली, पहली बार...

कतर के लिए कौन सी सीक्रेट पनडुब्बी बना रहा इटली, पहली बार आई सबसे साफ तस्वीर, जानें खासियतें

Published on

दोहा:

कतर अपने समुद्री सीमा की सुरक्षा के लिए इटली से दो पनडुब्बियों की खरीद कर रहा है। इस पनडुब्बी के बारे में अभी तक बेहद कम जानकारी ही सार्वजनिक थी। लेकिन हाल में ही इन पनडुब्बियों की सबसे साफ तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं। कतर की नई पनडुब्बियों की ताजा तस्वीरें पोलैंड में MSPO अंतर्राष्ट्रीय रक्षा उद्योग प्रदर्शनी में ली गई हैं। कतरी एमिरी नौसेना के लिए दो पनडुब्बियों का निर्माण इटली के बर्गामो में M23 SRL द्वारा किया जा रहा है। प्रदर्शनी में C-सीरीज डिजाइन का एक मॉडल शामिल था, जिसे पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाया गया है।

कौन सी पनडुब्बी खरीद रहा कतर?
M23 C-सीरीज पनडुब्बी को इतालवी नौसेना के स्पेशल फोर्सेज के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, अब इसका एक्सपोर्ट वेरिएंट भी बनाया जा रहा है। इसी के लिए कतर ने जनवरी 2020 में इटली के मुख्य शिपबिल्डर फिनकैंटिएरी के साथ एक अनुबंध की घोषणा की थी। इस समझौते में “अत्याधुनिक नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों की आपूर्ति” का वर्णन किया गया था। तब यह स्पष्ट नहीं था कि कतर, इटली के फिनकैंटिएरी से कौन सी पनडुब्बी खरीद रहा है, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह M23 C-सीरीज पनडुब्बी होगी।

कहां बनाई जा रही कतर के लिए पनडुब्बी
पनडुब्बियों का निर्माण मिलान से 100 किमी (60 मील) पूर्व में सिसेरानो, बर्गामो में किया गया है। उन्हें तट तक 250 किमी (150 मील) सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा। सिसेरानो में कारखाने की फिजिकल लिमिटेशन, साथ ही पनडुब्बी को सड़क मार्ग से ले जाने की आवश्यकता, पनडुब्बी के आकार को सीमित करती हैं। इस कारण सिसेरानो कारखाने में ज्यादा बड़े आकार की पनडुब्बी का निर्माण नहीं किया जा सकता है।

कतर की पनडुब्बी के बारे में क्या पता चला
M23 C-सीरीज पनडुब्बी में एक स्लीक सुपरस्ट्रक्चर और स्लाइडर्स कील है। यह सुपरस्ट्रक्चर प्रसिद्ध नौसेना वास्तुकार गियुनियो सैंटी द्वारा डिजाइन की गई है। सैंटी ने 1970 के दशक में पनडुब्बियों का निर्माण शुरू किया और उच्च गुणवत्ता और इनोवेशन के लिए ख्याति प्राप्त की है। उन्होंने 1980 के दशक में एयर-इंडिपेंडेंट पावर (AIP) की शुरुआत की और पनडुब्बी निर्माण की नई तकनीकें विकसित कीं। हाल ही में उन्होंने यू.एस. नेवी सील्स के लिए एक प्रायोगिक ड्राई कॉम्बैट सबमर्सिबल (DCS) बनाया है।

M23 C-सीरीज पनडुब्बी की विशेषता क्या है?
M23 C-सीरीज पनडुब्बी की कुल लंबाई 23 मीटर (75 फीट) और चौड़ाई 5 मीटर (16 फीट) है। यह 200 मीटर (650 फीट) तक गोता लगा सकती है और 12 नॉट की गति तक पहुंच सकती है। इसमें 6 लोगों के चालक दल के साथ 6 और यात्री हो सकते हैं, जो आम तौर पर स्पेशल फोर्सेज के डाइवर्स होते हैं। ये गुप्त ऑपरेशन करने के लिए एक खास हैच के माध्यम से पनडुब्बी से बाहर निकल सकते हैं।

M23 C-सीरीज पनडुब्बी के हथियारों को जानें
अपेक्षाकृत छोटी होने के बावजूद, इसकी मोटी बीम इसे एक सामान्य 30 मीटर (100 फीट) पनडुब्बी के बराबर आकार देती है। एम23 डिजाइन तुलनात्मक रूप से भारी हथियारों से लैस है, जिसमें आवरण के नीचे दो टारपीडो ट्यूब हैं। इनमें 553 मिमी (21 इंच) हैवीवेट टारपीडो रखे जा सकते हैं। पनडुब्बी मुरेना स्मार्ट सी माइन्स (समुद्री खान) को भी ले जा सकती है और लोइटरिंग म्यूनिशन लॉन्च (छोटे आत्मघाती ड्रोन) कर सकती है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...