22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिपन्नू और इल्हान उमर... राहुल गांधी के अमेरिका दौरे में ऐसा क्या...

पन्नू और इल्हान उमर… राहुल गांधी के अमेरिका दौरे में ऐसा क्या हुआ कि बीजेपी भड़क गई

Published on

नई दिल्ली:

राहुल गांधी के अमेरिका दौरा विवादों में आ गया है। राहुल गांधी एक के बाद एक नए विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। पहले वो अपने बयानों के चलते बीजेपी के निशाने पर आए थे। अब राहुल के बयान के समर्थन में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू आ गए हैं। राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान सवाल उठाया था कि क्या भारत में सिखों को पगड़ी या कड़ा पहनने की इजाजत होगी? पन्नू ने राहुल गांधी के इस बयान को साहसिक बताते हुए अलग खालिस्तानी राष्ट्र की मांग को सही ठहराया है। पन्नू के बयान को लेकर बवाल मचा ही था कि आग तब और भड़क गई जब राहुल गांधी ने अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की जिसमें भारत विरोधी अमेरिकी सांसद इल्हान उमर भी नजर आ रही हैं। इस सबके बीच बीजेपी फ्रंटफुट पर आ गई है और राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस को घेर रही है।

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने किया राहुल के बयान का समर्थन
बता दें कि राहुल गांधी ने सोमवार को वर्जीनिया के हर्डन में एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत में लड़ाई इस बात की है कि क्या एक सिख को पगड़ी पहनने दी जाएगी… क्या एक सिख को कड़ा पहनने या गुरुद्वारे जाने की अनुमति होगी। यही लड़ाई है, और यह केवल सिखों के लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है। राहुल गांधी के बयान का खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू समर्थन किया है। पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में सिखों के अस्तित्व पर खतरे को लेकर गांधी का बयान न केवल साहसिक और अग्रणी है, बल्कि 1947 से भारत में सत्तासीन सरकारों के तहत सिखों को जिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, उसके तथ्यात्मक इतिहास पर भी आधारित है। उसने कहा, सिख होमलैंड, खालिस्तान की स्थापना के लिए पंजाब स्वतंत्रता जनमत संग्रह के औचित्य पर SFJ (सिख्स फॉर जस्टिस) के रुख की भी पुष्टि करता है। सिख्स फॉर जस्टिस पन्नू द्वारा संचालित एक अमेरिका स्थित समूह है।

भारत विरोधी इल्हान उमर से मिले राहुल गांधी
इसके अलावा राहुल गांधी ने अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान रेबर्न हाउस ऑफिस बिल्डिंग में हुई एक बैठक में इल्हान उमर समेत कई अमेरिकी सांसदों के साथ मुलाकात की। उमर और राहुल तस्वीरें सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जुबानी हमले शुरू कर दिए हैं। इल्हान उमर अमेरिकी सांसद हैं, वह अमेरिका में अपने इजरायल विरोधी रुख की वजह से जानी जाती हैं। उमर ने 9/11 हमले में आतंकियों का समर्थन में बयान दिया था। इसके अलावा उमर ने 2022 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा किया था। उमर वही सांसद हैं जो कई बार भारत के खिलाफ विदेशी मंचों से बोल चुकी हैं। राहुल गांधी के ऐसे नेता से मिलने पर बवाल होना तो जाहिर है जो भारत से कश्मीर को अलग करना चाहती हो और खलिस्तान का समर्थन करती हो। वहीं कांग्रेस ने भारत के संबंध में अपने विवादास्पद रुख के लिए जानी जाने वाली उमर से राहुल की मुलाकात को लेकर हो रही आलोचनाओं को खारिज कर दिया है।

बीजेपी ने लिया आड़े हाथ, राहुल गांधी पर साधा निशाना
राहुल गांधी के उमर इल्हान से मिलने और पन्नू के बयान को लेकर बीजेपी लगातार हमला कर रही है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कटाक्ष किया कि सैम पित्रोदा ने सही कहा था कि राहुल गांधी अब समझदार हो गए हैं। क्योंकि राहुल गांधी अब बचकानी नहीं बल्कि खतरनाक और शैतानी हरकतें कर रहे हैं। हर चीज का आदर्श विदेशों में ढूंढने वाले लोग, हमेशा विदेश से ही प्रेरणा लेने वाले लोग आज विदेश में ही जाकर भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रहे हैं, यह दुखद, निंदनीय और भर्त्सना योग्य है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका में की गई टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘बेहद’ शर्मनाक है कि विपक्ष के नेता विदेशी धरती पर भारत को बदनाम कर रहे हैं और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक सोचे-समझे एजेंडे के तहत ये टिप्पणियां की जा रही हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल की मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘लाल घेरे में यह महिला अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्हान उमर है। खालिस्तान तथा कश्मीर अलग देश बनाने का लगातार समर्थन करती है। अभी अमेरिका में राहुल गांधी जी इसी एजेंडे के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...