15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: बहस में डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ीं कमला हैरिस!...

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: बहस में डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ीं कमला हैरिस! खूब हो रही तारीफ

Published on

नई दिल्ली,

नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से कुछ हफ्ते पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवारों डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच बुधवार को पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट देखने को मिली. डिबेट की चर्चा अमेरिका समेत पूरी दुनिया में है और लोग यह तय करने में जुटे हैं कि डिबेट के दौरान किसका पलड़ा भारी रहा और इसकी विजेता कौन रहा.

अमेरिकी मीडिया कर रही विश्लेषण
अमेरिका के अधिकतर अखबारों, न्यूज वेबसाइट्स अपने विश्लेषण में उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को डिबेट का विजेता बता रहे हैं.न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि कमला हैरिस ने पूरी बहस पर अपना कंट्रोल बनाए रखा और ऐसी स्थिति बना दी कि पूरे डिबेट के दौरान ट्रंप डिफेंसिव मोड में रहे. अखबार ने लिखा कि डिबेट के दौरान हैरिस जहां तेज और प्रभावी ढंग से अपनी बातें रख रही थीं, वहीं, ट्रंप गुस्से में दिखे और हमेशा डिफेंसिव होते दिखाई दिए.

अखबार ने लिखा, ‘हैरिस स्पष्ट एवं सटीक मैसेज देने में सफल रहीं. ट्रंप क्रोधित और रक्षात्मक दिखे. हैरिस ने ट्रंप को अरबपतियों और बड़ी कंपनियों के दोस्त के रूप में दिखाने की कोशिश की जो मिडिल क्लास को लूट लेंगे तो वहीं ट्रंप ने हैरिस को एक नीतिगत रूप से कमजोर इंसान के रूप में पेश किया जो देश चलाने के लिए कुछ ज्यादा ही उदार किस्म की हैं.’

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी डिबेट में कमला हैरिस को विजेता बताया. अखबार ने अपनी खबर को शीर्षक दिया, ‘हैरिस ने जोरदार प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रंप को घेरा.’अखबार ने लिखा कि हैरिस ने कई बार ट्रंप को उकसाने की कोशिश की और वो इसमें सफल भी रहीं जैसे कि ट्रंप पर आपराधिक मामले. ट्रंप ने डिबेट के दौरान कई झूठ बोले जिस पर एबीसी न्यूज के डिबेट मॉडरेटर ने भी आवाज उठाई.यूएसए टुडे ने भी हैरिस के प्रदर्शन को दमदार बताया और कहा कि उन्होंने ट्रंप को झकझोर कर रख दिया.

अखबार ने अपने विश्लेषण में लिखा, ‘डोनाल्ड ट्रंप ने पिछली डिबेट में जो बाइडेन को 2024 के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर कर दिया, लेकिन मंगलवार रात (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह) को अपने नए डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस के खिलाफ डिबेट में रिपब्लिकन पार्टी को बार-बार झटके लगे.’अमेरिकी न्यूज आउटलेट एमएसएनबीसी ने साफतौर पर कमला हैरिस को डिबेट का विजेता बताया. नेटवर्क ने हैरिस की तारीफ की कि उन्होंने संयमित और राष्ट्रपति जैसा व्यवहार बनाए रखा, जो ट्रंप की हताशा से बिल्कुल अलग था.

सोशल मीडिया पर लोग क्या बोले?
अमेरिका के फेमस पत्रकार पायर्स मोर्गन ने भी कमला हैरिस को डिबेट का विजेता बताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘वाह! कमला हैरिस ने वह बहस आसानी से जीत ली. ट्रंप डिबेट के दौरान नीरस लगे. हैरिस शुरू में घबराई हुई थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया. कमला की बड़ी जीत. इसकी उम्मीद नहीं थी. यह चुनाव में बड़ा बदलाव ला सकता है.’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...