8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलभारत-बांग्लादेश कानपुर टेस्ट को लेकर धमकी... बदलेगा वेन्यू? BCCI ने कही ये...

भारत-बांग्लादेश कानपुर टेस्ट को लेकर धमकी… बदलेगा वेन्यू? BCCI ने कही ये बात

Published on

कानपुर,

भारतीय क्रिकेट टीम इसी महीने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी. इसका पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई और दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में होने वाला है. मगर उससे पहले ही दूसरे मैच को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

हिंदू महासभा ने कानपुर टेस्ट को लेकर धमकी दी थी, जिस वजह से वेन्यू चेंज करने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं. मगर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारी ने इस बात को नकार दिया है. उन्होंने कहा कि यह टेस्ट मैच कानपुर में ही खेला जाएगा.

कानपुर में ही होगा दूसरा टेस्ट मैच
BCCI अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या बीसीसीआई मौजूदा स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है या फिर वो दूसरे ऑप्शन (प्लान-बी) के बारे में भी विचार कर रहे हैं? इसको लेकर सूत्र ने कहा, ‘हां, जहां तक उन खतरों (धमकियों) का सवाल है, तो हम स्थिति को लेकर निगरानी कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से भी बात कर रहे हैं. हालांकि हम उस मैच को वहीं कराने के लिए सबकुछ कर रहे हैं. स्टेडियम हमारे (टीम) और दर्शकों के वेलकम के लिए तैयार है. यह (टेस्ट मैच) कहीं और नहीं बल्कि कानपुर में ही होगा. ना सिर्फ कानपुर बल्कि बाकी दूसरे वेन्यू को लेकर भी निगरानी की जा रही है.’

बांग्लादेश का भारत दौरा
पहला टेस्ट- चेन्नई- 19 से 23 सितंबर
दूसरा टेस्ट- कानपुर- 27 सितंबर से 1 अक्टूबर
पहला टी20- ग्वालियर- 6 अक्टूबर
दूसरा टी20- दिल्ली- 9 अक्टूबर
तीसरा टी20- हैदराबाद- 12 अक्टूबर

पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...