10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयन्यायपालिका की पवित्रता vs राजनैतिक भावना: सीजेआई चंद्रचूड़ के घर पीएम...

न्यायपालिका की पवित्रता vs राजनैतिक भावना: सीजेआई चंद्रचूड़ के घर पीएम मोदी की गणेश आरती पर भारी हंगामा

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के यहां जाकर भगवान गणेश की आरती की। इस पर भारी विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोग इसे न्यायपालिका की पवित्रता पर दाग की तरह देख रहे हैं तो एक वर्ग विरोधियों की बौखलाहट देख खुशी का इजहार कर रहा है। जस्टिस चंद्रचूड़ देश के सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस (सीजेआई) हैं। यह न्यायपालिका का सर्वोच्च पद है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री कार्यपालिका के शीर्ष पदों में से एक पर विराजमान हैं। ऐसे में जब सीजेआई का न्योता पीएम को जाएगा तो उन्हें ठुकराने की कम ही गुंजाइश रहती है। संभवतः इसी वजह से प्रधानमंत्री ने सीजेआई के यहां जाना वाजिब समझा और गए भी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने एक एक्स पोस्ट में गणेश आरती की तस्वीर साझा की। पीएम ने लिखा, ‘सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रूचूड़ जी के घर पर गणेश पूजा में शामिल हुआ। भगवान श्री गणेश हम सभी को सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।’

जजों की आचार संहिता का उल्लंघन: प्रशांत भूषण
सीजेआई के घर पीएम के जाने पर सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने हैरानी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘हैरत होती है कि सीजेआई चंद्रचूड़ ने मोदी को निजी मुलाकात के लिए अपने आवास पर आने की अनुमति दी। इससे न्यायपालिका को बहुत बुरा संकेत मिलता है, जिस पर नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है कि सरकार संविधान के दायरे में काम करे। इसलिए कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच एक दूरी होनी चाहिए।’ उन्होंने दूसरी पोस्ट में जजों के लिए आचार संहिता का जिक्र कर कहते हैं कि इसका उल्लंघन हुआ है। उन्होंने लिखा, ‘न्यायाधीशों के लिए आचार संहिता: एक न्यायाधीश को अपने पद की गरिमा के अनुरूप एक हद तक दूरी बरतनी चाहिए। वो ऐसा कोई कार्य या चूक नहीं करे जो उसके उच्च पद और उस पद के प्रति सार्वजनिक सम्मान के प्रतिकूल हो। आचार संहिता का उल्लंघन।’वहीं, ट्राइबल आर्मी नाम के एक हैंडल ने धर्मनिरपेक्षता और न्यायिक निष्पक्षता का मुद्दा उठाया।

भावना सही तो सब सही
रतन गौरव लिखते हैं कि अगर बात सिर्फ पूजा-आराधना की है तब तो ठीक, लेकिन अगर इससे इतर कोई भावना है तब तो गड़बड़ है।

दोहरे मापदंड क्यों?
रूपाली गौतम लिखती हैं, ‘यदि उनके व्यक्तिगत संबंध मज़बूत रहेंगे तो ज़रूर ही इनका असर CJI के निर्णयों में दिख सकता है। आप लोगों का इस पर क्या कहना है?’ एक बड़ा वर्ग सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों के नेताओं की पुरानी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर इफ्तार पार्टी आयोजित करना धर्मनिरपेक्षता है और उससे किसी संस्था की मर्यादा नहीं गिरती है तो सीजेआई के घर गणेश पूजन में पीएम के शामिल होने पर हंगामा क्यों?करुणा त्यागी कहती हैं, ‘हिंदू होते हुए भी अगर आप टैक्सपेयर के पैसे से इफ्तार पार्टी करते हो तो आप सेक्युलर हो लेकिन अगर आप हिंदू हो और कोई पूजा में शामिल होते हो तो कम्यूनल हो और लोकतंत्र पर खतरा आ जाता है।’

अभिषेक अग्रवाल कहते हैं, ‘यह सुंदर वीडियो है। देश का हरेक लोकतांत्रिक संस्थान को नागरिकों की प्रगति के लिए आपसी सामंजस्य रखना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी और सीजेआई डीवी चंद्रचूड़, दोनों गौरवशाली हिंदू हैं और गणेश उत्सव के वक्त साझे भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस उत्सव की गहरी जड़ें भारतीय संस्कृति, इतिहास और परंपरा में है। कोई हैरत की बात नहीं कि एक गैंग इसका विरोधी है।’

महाराष्ट्र चुनाव की चिंता?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा की तस्वीर के साथ अंग्रेजी और मराठी, दोनों भाषाओं में पोस्ट शेयर की हैं। तस्वीर में प्रधानमंत्री मराठी टोपी पहने नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि राजनीति की बेहतरीन समझ रखने वाले पीएम मोदी की इस टोपी का कनेक्शन आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से जाकर जुड़ता है। गणेश पूजन अपने आप में पीएम की तरफ से मराठी जनता के लिए बड़ा संदेश है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...