8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलभारत के ख‍िलाफ टेस्ट सीरीज के ल‍िए बांग्लादेश टीम का ऐलान, ये...

भारत के ख‍िलाफ टेस्ट सीरीज के ल‍िए बांग्लादेश टीम का ऐलान, ये धाकड़ गेंदबाज बाहर

Published on

ढाका ,

बांग्लादेशी क्रिकेट टीम ने 19 स‍ितंबर से टीम इंड‍िया के ख‍िलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. टीम की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो के हाथों में रहेगी. बांग्लादेशी टीम WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप) के तहत भारतीय टीम से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.

वहीं पाकिस्तान में लगी कमर की चोट के कारण बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोर‍िफुल इस्लाम भारत में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. पाकिस्तान में दोनों टेस्ट जीतने के बाद बांग्लादेशी टीम भारत भी उलटफेर के इरादे से आ रही है. बांग्लादेश की टीम लगभग वही है, ज‍िसने हाल में पाकिस्तान का सीरीज में सूपड़ा साफ किया.

बांग्लादेशी टीम में सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय ने पाकिस्तान सीरीज से बाहर रहने के बाद भारत के ख‍िलाफ टेस्ट टीम में वापसी की है. उन्हें कमर में चोट लगी थी, जिसे ठीक होने में करीब दो सप्ताह का समय लगा.

शोर‍िफुल इस्लाम की जगह किसे मिले मौका?
शोर‍िफुल इस्लाम को कमर में समस्या के कारण भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर किया गया. उन्होंने रावल‍िपंडी में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट खेला और बाबर आजम सहित तीन विकेट लिए. हालांकि कमर में चोट के कारण वह दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए. पाकिस्तान में बांग्लादेश के गेंदबाज खालिद अहमद पिछली सीरीज से बाहर हो गए थे, ज‍िनको इस्लाम की जगह टेस्ट टीम में मौका मिला है.

जाक‍िर अली को पहली बार मौका…
बांग्लादेशी टीम में जाक‍िर अली अनिक को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया. 26 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज टेस्ट टीम में एकमात्र अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्होंने देश के लिए 17 टी20 मैच खेले हैं. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मैच विजयी शतक लगाने के बाद लिटन दास के ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है, जाक‍िर अली अनिक को बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है.

चेन्नई में पहला टेस्ट, दूसरा टेस्ट कानपुर में…
भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर को चेन्नई में पहला टेस्ट शुरू होगा, जबकि 27 सितंबर को कानपुर में दूसरा मैच शुरू होगा. ICC की टेस्ट रैंकिंग में भारत बांग्लादेश से सात स्थान आगे है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. रोहित शर्मा की टीम बांग्लादेश से भिड़ने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन टेस्ट खेलेगी और फिर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी.

भारत के ख‍िलाफ बांग्लादेश की 16 सदस्यीय टेस्ट टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान),शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, जाकिर अली, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा, ताइजुल इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, नईम हसन,खालिद अहमद

पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल.

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच हेड टू हेड
कुल मैच 13
भारत जीता 11
बांग्लादेश जीता 0
ड्रॉ 2

भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज
2000: बांग्लादेश मेजबान: भारत 1-0 से जीता
2004: बांग्लादेश मेजबान: भारत 2-0 से जीता
2007: बांग्लादेश मेजबान: भारत 1-0 से जीता (2 मैच की सीरीज)
2010: बांग्लादेश मेजबान: भारत 2-0 से जीता
2015: बांग्लादेश मेजबान: 0-0 (ड्रॉ)
2017: भारत मेजबान: भारत 1-0 से जीता
2019: भारत मेजबान: भारत 2-0 से जीता
2022: बांग्लादेश मेजबान: भारत 2-0 से जीता

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...