22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिसीजेआई जैसी संस्था को राजनीति में घसीटते हैं... बीजेपी ने राहुल गांधी...

सीजेआई जैसी संस्था को राजनीति में घसीटते हैं… बीजेपी ने राहुल गांधी और I.N.D.I.A एलायंस को आड़े हाथ लिया

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के बाद से देश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राहुल गांधी के आरक्षण वाले बयान पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी लगातार राहुल गांधी पर हमले बोल रही है। इस बीच बीजेपी नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ‘किसी ने राहुल गांधी से पूछा कि अगर I.N.D.I.A एलायंस है तो ‘ए’ का मतलब क्या है। कुछ देर सोचने के बाद राहुल गांधी को याद आया कि इसका मतलब ‘एलायंस’ है। राहुल गांधी ने जवाब देने से पहले कुछ देर सोचा क्योंकि वह असमंजस में थे कि ‘ए’ का मतलब तुष्टिकरण, अपराध या अहंकार है। ‘ए’ से ‘अपराध’ आज बंगाल में टीएमसी का ‘अपराध’, ‘ए’ से तुष्टिकरण, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का ‘तुष्टीकरण’ और ‘ए’ से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का अहंकार, जो सीजेआई की संस्था को राजनीति में घसीटते हैं। उन्हें गणेश उत्सव को भी राजनीति में घसीटने का अहंकार है।’

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर वार करते हुए उन्हें देशद्रोही तक कह दिया। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ संसद में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी अपने पद का घमंड दिखा रहे हैं। संबित पात्रा ने कहा, ‘राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष होने का अहंकार सिर्फ संसद में ही दिखाई नहीं देता, उनकी मूर्खता अमेरिका में भी देखने को मिली।

पात्रा ने आगे कहा कि ‘मैं इस शब्द का प्रयोग इसलिए कर रहा हूं क्योंकि करोड़ों भारतीयों को इस बात का दुख है कि उन्होंने अमेरिका में भारत को किस तरह से चित्रित किया है। उन्होंने विदेशी धरती पर जातियों और धर्मों को बांटने की कोशिश की। राहुल गांधी ने एक विदेशी धरती पर सिखों पर कठोर बयान दिया। यह देशद्रोह है और जहां देशद्रोह होता है, वहां ‘मूर्खता’ जैसे शब्द का प्रयोग करना उचित है।’ आरक्षण वाले बयान पर भी संबित पात्रा ने राहुल गांधी की जमकर खिंचाई की।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...