17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिकिसी की जमीन, मस्जिद, मदरसे नहीं छीने जाएंगे...', जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल...

किसी की जमीन, मस्जिद, मदरसे नहीं छीने जाएंगे…’, जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा

Published on

नई दिल्ली,

वक्फ संशोधन पर जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने एक न्यूज़ चैनल से कहा कि जिस तरह का कैंपेन वक्फ संशोधन को लेकर चलाया जा रहा है, ये सब बेबुनियाद बातें फैलाई जा रही हैं, ताकि देश मे अशांति पैदा हो. जगदंबिका पाल ने कहा कि खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों और बाजारों में लोग माइक से ऐलान कर रहे हैं कि उनकी जमीन, उनकी मस्जिदें, मदरसे आदि छीन जाएगी.

जेपीसी अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के अफवाहों से लोग बचें, क्योंकि ईमेल से सुझाव मांगे गए हैं. इसका मकसद संशोधनों को लेकर अगर लोगों को कोई सुझाव देना है तो वह मेल कर सकते हैं, लेकिन अगर Email या QR code scan कर इस तरीके का कैंपेन चलेगा तो इसका कोई फायदा नहीं है, क्योंकि जेपीसी या इसकी कार्य प्रणाली पर इन कैंपेन का कोई असर नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि जाकिर नायक जैसा इस्लामिक उपदेशक भी इसके बारे में लोगों को गुमराह कर रहा है, लोग भ्रमित न हों, हम सभी स्टेक होल्डर से बात कर रहे हैं. सभी मुस्लिम संगठनों ने जो बातें कही है उनके सुझाव ले रहे हैं, लेकिन कैंपेन चलकर अशांति फैलाने की कोशिश कामयाब नहीं होगी.

जगदंबिका पाल ने कहा कि सिर्फ वक्फ से जुड़े स्टेकहोल्डर्स की बातें ही सुनी जाएगी, QR और कैंपेन के जरिए डिरेल करने की कोशिश कामयाब नहीं होगी. जगदंबिका पाल ने कहा कि हम आश्वस्त करते हैं कि मुसलमान की मस्जिद, दरगाह, खानकाह, कब्रिस्तान सब कुछ सुरक्षित है. कहीं किसी को डरने घबराने की जरूरत नहीं है. हमारी कोशिश है कि नए वक्फ बिल के जरिए ज्यादा पारदर्शिता लाई जाए और मुस्लिम समाज के महिलाएं, बच्चे, बुजुर्गों और कमजोर लोगों को इस वक्फ का फायदा मिले.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...