17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिमां ने उतारी आरती, सिसोदिया-मान-संजय ने लगाया गले... CM आवास में यूं...

मां ने उतारी आरती, सिसोदिया-मान-संजय ने लगाया गले… CM आवास में यूं हुआ केजरीवाल का वेलकम

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. जेल से रिहाई के बाद केजरीवाल ने चंदगीराम अखाड़े से अपने आधिकारिक आवास तक रोड शो किया. घर पहुंचने पर उनका शानदार वेलकम हुआ. मां ने बेटे अरविंद केजरीवाल की आरती उतारी. वहीं केजरीवाल ने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. साथ ही भगवंत मान और मनीष सिसोदिया को गले लगाया. जेल से रिहाई के बाद केजरीवाल ने कहा कि देश एक नाजुक दौर से गुजर रहा है, क्योंकि कुछ “राष्ट्र-विरोधी ताकतें” इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं.

घर पहुंचने पर मां ने बेटे अरविंद केजरीवाल की आरती उतारी. वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का उत्साहवर्धन किया और ‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए’ के ​​नारे लगाए. दिल्ली के सीएम ने कहा कि देश एक नाजुक दौर से गुजर रहा है, देश महत्वपूर्ण है, केजरीवाल नहीं. कुछ राष्ट्र-विरोधी ताकतें देश को कमजोर और बांटने की कोशिश कर रही हैं. चुनाव आयोग को कमजोर करने, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई को नियंत्रित करने की कोशिशें की जा रही हैं. हमें इन राष्ट्र-विरोधी ताकतों का सामना करना होगा.

केजरीवाल ने कहा कि जेल की दीवारों ने उनका मनोबल कई गुना बढ़ाया है. उनके जीवन का हर पल और उनके शरीर में खून की हर बूंद देश के लिए समर्पित है. उन्होंने कहा कि मुझे इसलिए सलाखों के पीछे नहीं डाला गया क्योंकि मैं गलत था, बल्कि इसलिए क्योंकि मैंने राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ाई लड़ी थी.

अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई के बाद भगवंत मान ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, तो केजरीवाल ने उन्हें गले से लगा लिया.वहीं आधी आस्तीन की नीली शर्ट पहने केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

सीएम केजरीवाल की रिहाई पर आम आदमी पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया गया. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े. इससे पहले पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता तिहाड़ जेल के बाहर एकत्र हो गए और भारी बारिश के बीच अपने नेता के स्वागत के लिए डटे रहे. जैसे ही केजरीवाल जेल से बाहर आए, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए और उनके समर्थन में नारेबाजी की.

केजरीवाल की रिहाई पर AAP ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के सीएम अपने सभी मंत्रियों को निर्देश देने के लिए पूरी तरह से सशक्त हैं, ताकि जनहित में काम किया जा सके. पार्टी ने एक बयान में कहा कि केजरीवाल मंत्रिपरिषद के प्रमुख हैं और विभिन्न विभागों के मंत्रियों के माध्यम से सभी शासन की देखरेख करते हैं.

दिल्ली के सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से यह साफ हो गया है कि भाजपा अपनी साजिश के तहत AAP सुप्रीमो को सलाखों के पीछे रखने के लिए सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल अपने ‘तोता-मैना’ के रूप में कर रही है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...