25.3 C
London
Friday, July 4, 2025
Homeराज्यगठबंधन सपा से, सीट भी सपा की, फिर उपचुनाव में खुद के...

गठबंधन सपा से, सीट भी सपा की, फिर उपचुनाव में खुद के दावेदार क्यों खोज रही है कांग्रेस?

Published on

मेरठ

यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन होने के दावे के बाद भी कांग्रेस चुनाव की सामानंतर तैयारी कर रही हैं। सभी सीटों पर दावेदारों की खोज चल रही हैं। वेस्ट यूपी के मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट हो या मुजफ्परनगर जिले की मीरापुर सीट। इसी तरह अलीगढ़ जिले की खैर या गाजियाबाद जिले की गाजियाबाद सदर सीट, चारों पर कांग्रेस के पर्यवेक्षक दावेदारों के आवेदन एकत्र कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को ही कुंदरकी सीट पर दावेदारों के आवेदन लेने पहुंचे दो पर्यवेक्षकों के सामने 13 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किए। ऐसे में सियासी जानकार इसके कई मायने निकाल रहे हैं।

साल 2024 का लोकसभा चुनाव I.N.D.I.A गठबंधन में सपा और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा, जिसके परिणाम भी ठीक आए। फिलहाल हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कहने पर सपा ने चुनाव नहीं लड़ना तय किया। इसी तरह यूपी में होने वाले 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (वेस्ट यूपी की चार सीट) में भी दोनों दल साथ लड़ने का ऐलान कर चुके हैं लेकिन इस बीच दोनों दल इन 10 सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। 10 सीट में सपा ने 5 सीट 2022 में जीती थी। कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती थी। कांग्रेस फिलहास सपा से इन 10 में 5 सीटें मांग रही है। कांग्रेस ने वेस्ट यूपी की चारों सीटों पर उपचुनाव के दावेदारों की खोज शुरू की है।

लोकसभा चुनाव में मिले जनता के साथ के बाद सभी सीटों पर कांग्रेसी काफी तादाद में चुनाव लड़ने की इच्छुक है। मीरापुर, गाजियाबाद और खैर पर कई-कई दावेदार अपना दावा कर चुके हैं। ताजा मामला शुक्रवार की शाम को मुरादाबाद में सीतापुर से सांसद राकेश राठौर और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह बतौर पर्यवेक्षक पहुंचे थे। दोनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के नेताओं के साथ कुंदरकी उपचुनाव को लेकर बैठक की। इस सीट पर दोनें को 13 दावेदारों ने आवेदन किए। चुनाव लड़ने की बात कही।

पर्यवेक्षकों ने इन दावेदारों से बातचीत की। कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों से कुंदरकी सीट इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के लिए छोड़ने की मांग की। यहां से गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी उतारा जाए। पर्य़वेक्षक सांसद राकेश राठौर ने बताया कि वर्करों की भावना को हाईकमान के पास भेजा जाएगा। हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है। कांग्रेस गठबंधन धर्म का पालन करते हुए चुनाव लड़ेगी। बताया कि दावेदारों के आवेदन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सौंपेगे।

Latest articles

India vs Bangladesh: रोहित-विराट के फैंस को लगा झटका भारत का बांग्लादेश दौरा रद्द, जानें क्या है पूरा मामला

India vs Bangladesh: टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहाँ दोनों टीमों...

Obesity Causes And Solutions: मोटापा घटाने के लिए PM मोदी की सलाह अब ‘ईट राइट मूवमेंट’ से घटेगा वज़न, जानें आसान तरीक़े

Obesity Causes And Solutions: दुनियाभर में लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं. यह...

America Sanctions on Iran:8000 करोड़ के तेल व्यापार पर प्रतिबंध, हिजबुल्लाह से कनेक्शन

America Sanctions on Iran: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के लगभग एक अरब...

More like this

MP Weather Update:MP में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट आज 4 ज़िलों में बहुत तेज वर्षा की चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार...

MP Laptop Yojana: एमपी बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी 4 जुलाई को CM मोहन यादव देंगे लैपटॉप के ₹25000

MP Laptop Yojana: मध्य प्रदेश बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक...