14.9 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeराष्ट्रीयमेडिकल स्टूडेंट ने किया सुसाइड, NEET में पाई थी ऑल इंडिया रैंक-1,...

मेडिकल स्टूडेंट ने किया सुसाइड, NEET में पाई थी ऑल इंडिया रैंक-1, पिता ने कही ये बात

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के सुसाइड करने का मामला सामने आया है. 25 वर्षीय छात्र नवदीप सिंह ने रविवार रात अपने पारसी अंजुमन गेस्ट हाउस में फांसी लगा ली. नवदीप ने साल 2017 में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG में पूरे देश में AIR-1 रैंक हासिल की थी. फिलहाल रेडियोलॉजी में पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था.

पिता का फोन नहीं उठा रहे थे नवदीप
साल 2017 में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) में नवदीप सिंह ने 697 अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की थी. आज दोपहर मुक्तसर, पंजाब में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके पिता ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि ‘वह फोन नहीं उठा रहे थे, इसलिए उन्होंने एक दोस्त को उन्हें देखने के लिए भेजा. दोस्त ने पाया कि उनके हॉस्टल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था.’ इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि नवदीप सिंह ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में छात्र आत्महत्या का मामला लग रहा है. हालांकि अभी तक छात्र के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. छात्र के पिता गोपाल सिंह पंजाब के मुक्तसर जिले के सरायनागा गांव में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल हैं.

आगे की जांच कर रही पुलिस
जांच के बाद उनके कमरे को सील कर दिया गया है. पुलिस ने छात्र के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के पास भेज दिया है. आत्महत्या की वजहों का पता नहीं चल सका है. पुलिस उनके साथियों से पूछताछ कर रही है. मौलाना आजाद मेडिकल के डॉक्टरों ने नवदीप की मौत पर दुख जाहिर किया है. कॉलेज की तरफ से इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए नोटिस भी जारी किया गया है.

 

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...